Bigg Boss 17: सलमान खान के घर में अपनी ऑनस्क्रीन सौतन की धज्जियां उड़ाएंगी आयशा सिंह? छप्परफाड़ आएगी TRP

    खबर आ रही है कि बिग बॉस 17 के घर में आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा की एंट्री होने वाली है। इस खबर पर आयशा सिंह ने चुप्पी तोड़ दी है।  

    Bigg Boss 17: सलमान खान के घर में अपनी ऑनस्क्रीन सौतन की धज्जियां उड़ाएंगी आयशा सिंह? छप्परफाड़ आएगी TRP

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' से बाहर होने के बाद आयशा सिंह टीवी से गायब चल रही है। फैंस सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की इस हसीना के फैंस उनको याद कर रहे हैं। बीते कुछ समय से खबर आ रही है कि आयशा सिंह बिग बॉस 17 के घर में आने वाली हैं। बिग बॉस 17 के मेकर्स ने कुछ समय पहले ही आयशा सिंह को अप्रोच किया है। वहीं ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का नाम भी बिग बॉस 17 के साथ जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को भी सलमान खान के घर में कैद करने की कोशिश कर रहे हैं। 

    हालांकि अब तक भी ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने इस खबर पर मुहर नहीं लगाई है। इसी बीच आयशा सिंह ने बिग बॉस 17 को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। आयशा सिंह ने बताया है कि वो दोबारा ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के साथ काम करेंगी या फिर नहीं...। एक इंटरव्यू में बात करते हुए आयशा सिंह ने कहा, फिलहाल मैं अपने एक्टिंग करियर पर फोकस कर रही हूं। मेरे पास बिग बॉस 17 का ऑफर आया था। हालांकि मैंने बिग बॉस 17 में काम करने से इनकार कर दिया है। बिग बॉस 17 में जाने का ये सही समय नहीं है। 

    आयशा सिंह के इस बयान ने सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के फैंस का दिल तोड़ दिया है। लोगों ने तो उम्मीद लगानी शुरू कर दी थी कि आयशा सिंह दोबारा टीवी पर लौटेंगी। गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी बिग बॉस 17 के घर का हिस्सा बनने वाले हैं। खबर है कि अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस 17 के घर में जाने के लिए 200 जोड़ी कपड़े बनवाए हैं। ये खबर सामने आने के बाद से ही अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

    Tags