Bigg Boss 17: गिरगिट की तरह रंग बदलने वालों के लिए अभिषेक कुमार ने लिखी कविता, भिगो भिगोकर मारे जूते

    हाल ही में अभिषेक कुमार ने एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि बिग बॉस के बाद लोगों के तेवर कैसे बदल रहे हैं। 

    Bigg Boss 17: गिरगिट की तरह रंग बदलने वालों के लिए अभिषेक कुमार ने लिखी कविता, भिगो भिगोकर मारे जूते

    बिग बॉस 17 खत्म हुए एक जमाना हो गया है। बावजूद इसके बिग बॉस 17 के सितारे सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इस लिस्ट में एक नाम अभिषेक कुमार का भी है। अभिषेक कुमार हाल ही में समर्थ जुरेल के साथ जमकर पोज देते दिखे थे। जबकि बिग बॉस 17 के घर में अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरेल से दुश्मनी कर ली थी। इतना ही नहीं अभिषेक कुमार ने तो समर्थ को चांटा तक जड़ दिया था। इसी बीच अभिषेक कुमार एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। अभिषेक कुमार ने दावा किया है कि बिग बॉस के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई है। 

    जिंदगी के बदलते ही लोगों ने भी बदलना शुरू कर दिया है। इस बात का खुलासा अभिषेक कुमार ने एक कविता शेयर करके किया है। अभिषेक कुमार ने एक्स पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में अभिषेक कुमार ने लिखा, मेरी तरक्की से लोग जलने लगे हैं। जो मुझसे दूर भागते थे वो आज मिलने लगे हैं। मेरी बातों को इग्नोर करते थे जो लोग आज मेरे ही इशारों पर चलने लगे हैं। अभिषेक कुमार की इस कविता ने एक बात तो साफ कर दी है कि उनकी जिंदगी सच में बदल गई है। 

    लोग बिग बॉस के बाद अभिषेक कुमार को भाव देने लगे हैं। जो लोग पहले अभिषेक कुमार को पागल बताते थे अब उनके तेवर बदल गए हैं। हालांकि ये बदलाव अभिषेक कुमार पचा नहीं पा रहे हैं। तभी तो अभिषेक कुमार ने जमाने के सामने किसी का नाम लिए बिना ही अपने दिल की बात बता दी है। अभिषेक कुमार ने बता दिया है कि भले ही लोग उनके बारे में उल्टासीधा बोलते हों लेकिन दिमाग उनके पास भी है। कोई भी उनको बेवकूफ नहीं बना सकता। 

    हालांकि फैंस अब भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि अभिषेक कुमार यहां किसकी बात कर रहे हैं। यही वजह है जो अभिषेक कुमार की ये कविता सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 

    Tags