Bigg Boss 17: वापस आते ही लगाई आयशा ने घर में आग, ये सितारा हुआ शो से बाहर

    सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में अनुज को एहसास होगा कि वो आज भी अनुपमा को कितना प्यार करता है। सालों बाद अनुज को अनुपमा को याद करेगा।

    Bigg Boss 17: वापस आते ही लगाई आयशा ने घर में आग, ये सितारा हुआ शो से बाहर

    बिग बॉस 17 के घर में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में मेकर्स ने रिंकू और नील भट्ट को शो से बाहर का रास्ता दिखाया है। जिसके बाद से ही बिग बॉस 17 के घर का माहौल गरमाया हुआ है। बिग बॉस 17 के आज के एपिसोड में आपने देखा, मन्नारा और अनुराग मिलकर मुनव्वर और आयशा के बारे में बात करके दिखे। मुनव्वर भी दावा करते हैं कि वो केवल अंकिता लोखंडे पर भरोसा कर सकते हैं। ये बात सुनकर मन्नारा चोपड़ा को बहुत बुरा लगता है। जिसके बाद अनुराग अभिषेक के साथ इविक्शन के बारे में बात करने लगे। इसी बीच आयशा ने बिग बॉस 17 के घर में धांसू एंट्री की। 

    आयशा ने आते ही अनुराग के कान भरने शुरू कर दिए। आयशा बिग बॉस 17 के घर में काफी बदली बदली नजर आईं। आयशा को देखकर मन्नारा काफी खुश हो गईं। मन्नारा चोपड़ा ने आयशा से किसी की बात न सुनने के लिए कहा। दूसरी तरफ अंकिता और विक्की के बीच एक बार फिर से लड़ाई हो जाती है। ऐसे में अंकिता जबरदस्ती विक्की को सोने के लिए लेकर जाती है।

    अगला दिन होते ही बिग बॉस 17 के सितारों ने इविक्शन की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इस दौरान बिग बॉस बताते हैं कि ईसा मालवीय, ऑरा और मुनव्वर ही घरवालों को लिमिनेशन के लिए नॉमिनेट कर सकते हैं। मौका मिलते ही मुनव्वर ने अरुण और अनुराग का नाम लिया। ईशा ने नॉमिनेशन में आयशा का नाम लिया। वहीं ऑरा ने अभिषेक कुमार को नॉमिनेट कर डाला। 

    नॉमिनेशन के बाद ईशा और समर्थ की लड़ाई हो जाती है। समर्थ जानने की कोशिश करते हैं कि ईशा ने अभिषेक का नाम क्यों नहीं लिया। वहीं मुनव्वर और अनुराग के बीच भी लड़ाई हो जाती है। बिग बॉस मोहल्ले के चौक पर बिग बॉस सबको बुलाते हैं। यहां पर बिग बॉस अनुराग को घर से बेघर कर देते हैं। जिसके बाद ऑरा घर के काम की वजह से अभिषेक से झगड़ा करते हैं। 

    Tags