Bigg Boss 17: कैप्टन बनते ही रो पड़े ऑरा, मन्नारा के साथ साथ अंकिता और आयशा का भी हुआ जीना हराम
बिग बॉस 17 के बीते एपिसोड में ऑरा घर के नए कैप्टन बन गए। वहीं मन्नारा, आयशा और अंकिता अपने अपने मसलों में उलझीं नजर आईं।

बिग बॉस 17 के घर में कब क्या हो जाए ये बात कोई नहीं जानता है। बिग बॉस 17 में रोजाना किसी न किसी बात को लेकर हंगामा मचा रहा है। बिग बॉस 17 के बीते एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। एपिसोड की शुरुआत में आयशा अभिषेक से अपने रिश्ते के बारे में बात करती नजर आईं। आयशा ने अभिषेक को बताया कि वो कभी भी मुनव्वर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में नहीं थीं। उनको मुनव्वर पसंद हैं लेकिन वो उन पर अब भी भरोसा नहीं कर पा रही हैं।
ईशा ने दावा किया कि आयशा की वजह से मुनव्वर की इमेज बर्बाद हो गई है। ये बात सुनकर आयशा ने रोना शुरू कर दिया। इस दौरान आयशा नाजिला से सॉरी बोलती नजर आईं। दूसरी तरफ किचेन में काम करते समय अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन के साथ लड़ाई कर ली। जिसके बाद अंकिता लोकंडे विक्की से दूर रहने की बात करती दिखीं। इस दौरान अंकिता लोखंडे की आंख में भी आंसू आ गए।
इसी बीच अभिषेक आयशा के बारे में बात करने के लिए मुनव्वर के पास पहुंच गए। अभिषेक ने दावा किया कि मुनव्वर 2 महीने के रिश्ते को सबके सामने नहीं खोलना चाहते थे। तभी उन्होंने बिग बॉस 17 के घर में नाजिला का नाम लिया। इसी बीच आयशा ने दावा कर डाला कि वो मुनव्वर से दूर रहना चाहती हैं। वहीं बिग बॉस ने भी कैप्टेंसी टास्क के लिए घरवालों को बुलाया।
टास्क में सभी एक दूसरे के नाम को हटाते दिखे। किसी ने भी ऑरा पर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में ऑरा बिग बॉस 17 के नए कैप्टन बन गए। कैप्टन बनते ही ऑरा ने रोना शुरू कर दिया। भाषा न आने की वजह से ऑरा को समझ नहीं आ रहा था कि वो किस तरह से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। टास्क के दौरान अभिषेक ने मन्नारा के नाम को हटाया था। जिसकी वजह से मन्नारा का गुस्सा अभिषेक पर फूट गया। वहीं मुनव्वर ने भी मन्नारा को तेवर दिखाने शुरू कर दिए।