अपने बर्थडे पर रुपए उड़ाने दुबई पहुंचे एल्विश यादव, पार्टी के मूड में आए नजर

    खबर आ रही है कि बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर दुबई में शानदार घर खरीद लिया है। 

    अपने बर्थडे पर रुपए उड़ाने दुबई पहुंचे एल्विश यादव, पार्टी के मूड में आए नजर

    बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद से ही एल्विश यादव के सितारे सातवें आसमान पर हैं। बिग बॉस में जाने की वजह से एल्विश यादव के फेम में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं एल्विश यादव के पास अब काम की भी कमी नहीं है। हाल ही में एल्विश यादव का एक म्यूजिक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। आज भी एल्विश यादव सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बता दें आज एल्विश यादव अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 

    एल्विश यादव आज 26 साल के हो चुके हैं। यही वजह है जो फैंस सोशल मीडिया पर एल्विश यादव का जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव इस समय भी ट्रैंड कर रहे हैं। हालांकि एल्विश यादव दुबई जा पहुंचे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर एल्विश यादव दुबई में धमाल मचा रहे हैं। इस बात का सबूत एल्विश यादव की लेटेस्ट वीडियो है। इस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए एल्विश यादव ने इस बात का खुलासा किया है। 

    अपने जन्मदिन के मौके पर एल्विश यादव हीरो की तरह पोज देते नजर आए। एल्विश यादव के इस अंदाज पर फैंस फिदा हो गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए एल्विश यादव ने पानी की तरह पैसा बहाया है। हाल ही में एल्विश यादव ने दुबई में 8 करोड़ रुपए का एक शानदार घर खरीद डाला है। 

    बीते दिन ही खबर आई थी कि एल्विश यादव ने दुबई में एक लग्जरीस अपार्टमेंट खरीदा है। घर खरीदते ही एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में एल्विश यादव अपने नए घर की झलक फैंस को दिखाते नजर आए। एल्विश यादव ने फैंस को बताया कि आखिरकार उनका सपना पूरा हो ही गया है। वीडियो में एल्विश यादव के चेहरे की खुशी साफ देखी जा सकती है। 

    Tags