एकता कपूर जाएंगी जेल? इस मामले में कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारेंट

    एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी हुआ है। ये मामला साल 2020 का है जब उन पर आर्मी वालों और उनके परिवार की भावनाओं को आहत करने के आरोप लगे थे।

    एकता कपूर जाएंगी जेल? इस मामले में कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारेंट

    एकता कपूर एक पुराने मुद्दे में दोबारा घिरती हुई नजर आ रही हैं। उनकी वेब सीरीज के चलते उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। दरअसल बिहार के बेगुसराय में एक कोर्ट ने एकता के खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी किया है। ये मामला साल 2020 का है जब उन पर ये आरोप लगा था कि उनकी वेब सीरीज XXX के सीजन 2 की वजह से देश के जवानों और उनके परिवार की भावनाओं को ठेस पहुंची है। वेब सीरीज में आर्मी वालों की पत्नियों को गलत तरीके से दिखाया गया था। एक्स सर्विसमैन शंभू कुमार ने एकता कपूर के खिलाफ ये याचिका दायर करवाई थी।

    कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर दोनों के खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी किया है। क्योंकि ये वेब सीरी अल्ट बालाजी पर दिखाई गई थी। इसस ओटीटी प्लेटफॉर्म की मालकिन एकता कपूर हैं और उनकी मां की भी इस अल्ट बालाजी में हिस्सेदारी है।

    न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक शंभू कुमार के वकील ऋषिकेश पाठक ने कहा, ''सीरीज को एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के स्वामित्व वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म अल्ट बालाजी पर प्रसारित किया गया था। शोभा कपूर भी बालाजी टेलीफिल्म्स से जुड़ी हैं।''

    उन्होंने आगे कहा, ''अदालत ने उन्हें (कपूर) समन जारी किया था और मामले के संबंध में उनके समक्ष पेश होने को कहा था। हालांकि, उन्होंने (कपूर) अदालत को सूचित किया कि आपत्ति के बाद सीरीज के कुछ दृश्यों को हटा दिया गया था। लेकिन वे अदालत में पेश नहीं हुईं जिसके बाद उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया।''

    Tags