एमी अवॉर्ड्स में दिखा एकता कपूर का दबदबा, सम्मान मिलते ही इमोशनल हुई टीवी की डेलीसोप क्वीन

    टीवी की डेलीसोप क्वीन एकता कपूर ने इंटरनेशनल एमी अवॉर्डस में धमाल मचा दिया है। इस अवॉर्ड शो में एकता कपूर को एमी डायरेक्ट्रेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 

    एमी अवॉर्ड्स में दिखा एकता कपूर का दबदबा, सम्मान मिलते ही इमोशनल हुई टीवी की डेलीसोप क्वीन

    एकता कपूर इंडस्ट्री के उन नामों में से एक हैं जो कि सालों से मनोरंजन जगत में राज कर रही हैं। एकता कपूर का टीवी, बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक की दुनिया पर दबदबा है। यही वजह है जो लोग सालों से एकता कपूर को डेलीसोप क्वीन के नाम से जानते हैं। इसी बीच एकता कपूर ने कुछ ऐसा कर दिखाया है कि दुनियाभर में उनके काम की चर्चा हो रही है। दरअसल हाल ही में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था। न्यूयॉर्क में आयोजित किए गए इस अवॉर्ड शो में शेफाली शाह की 'दिल्ली क्राइम 2' और वीर दास के 'वीर दास: लैंडिंग' नॉमिनेट किया गया था। 

    इस दौरान एकता कपूर को भी आर्ट और एंटरटेनमेंट की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान के लिए नॉमिनेट किया गया था। एकता कपूर ने एमी का ये अवॉर्ड हासिल करके इतिहास रच दिया है। एकता कपूर पहली ऐसी इंडियन महिला बन गई हैं जिनके काम को एमी अवॉर्ड्स ने सराहा है। ये सम्मान हासिल करते ही एकता कपूर काफी इमोशनल हो गईं। 

    मौका मिलते ही एकता कपूर ने 51वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स को धन्यवाद कहा। एकता कपूर इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में काफी स्टाइलिश लुक में पहुंची थीं। इस इवेंट में एकता कपूर को ऑरेंज कलर के आउटफिट में देखा गया है। इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर एकता कपूर ने जमकर पोज दिए। फैंस को एकता कपूर का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। लोग लगातार एकता कपूर को अवॉर्ड जीतने की बधाई दे रहे हैं। 

    ये अवॉर्ड जीतने के बाद एकता कपूर का उत्साह भी सातवें आसमान पर जा चुका है। एकता कपूर के अलावा वीर दास ने भी इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स झटक लिया है। वीर दास को कॉमेडी सीरीज की कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया है। बता दें 51वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स की घोषणा होते ही फैंस ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। 

    Tags