अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने इन सेलेब्स पर कसा था अपनी होली पार्टी में आने का तंज, अब नहीं दिखेंगे ये सितारे

    विक्की-अंकिता की इस होली पार्टी में नहीं शामिल होंगे ये सेलेब्रिटी, घमंड ने बिगाड़ा दोस्तों संग रिश्ता 

    अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने इन सेलेब्स पर कसा था अपनी होली पार्टी में आने का तंज, अब नहीं दिखेंगे ये सितारे

    एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में फेस्टिवल बड़े ही धूम-धाम से मनाए जाते हैं। एक समय था जब राज कपूर के घर होली Holi का जश्न होता है और नए समय में शाहरुख़ खान के घर दिवाली की पार्टी। सलमान खान के घर गणपति पधारते हैं तो नवरात्र में शिल्पा शेट्टी माता को घर ले आती हैं। बॉलीवुड सेलेब्स के घरों से चली आ रही इस परंपरा को टीवी सेलेब्स भी फॉलो करते हैं। पिछले दो सालों से एक्ट्रेस Ankita Lokhande अंकिता लोखंडे और Vicky Jain विक्की जैन इस परंपरा को निभा रहे हैं।

    अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की ग्रैंड होली पार्टी में हर साल पॉपुलर सेलेब्रिटीज शामिल हुए हैं। लेकिन इस बार कपल के लिए होली पार्टी थोड़ी अलग होने वाली हैं। दरअसल, इस साल अंकिता और विक्की बिग बॉस 17 में नज़र आये थे। शो से दोनों को पोपुँल्रिटी भी मिली लेकिन कईयों की नफरत का शिकार भी होना पड़ा। इसी शो के दौरान लड़ाई में विक्की ने साथ कंटेस्टेंट नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को अपनी होली पार्टी में आने और अपनी पार्टीज में नहीं बुलाने की बात उठाई थी। विक्की की इस बात से नील दुखी हुए थे और ऐश्वर्या ने कहा था कि विक्की और अंकिता की होली पार्टी में वो दोनों का दिल रखने और इनवाइट का मान-सम्मान रखने के लिए शामिल होते थे। लेकिन विक्की के तंज ने उन्हें दुखी कर दिया था। ऐश्वर्या और नील ने उसी दौरान ये ठान लिया था कि वो कभी कभी अंकिता और विक्की की पार्टी में शामिल नहीं होंगे।

    बिग बॉस 17 में नज़र आने और अपनी ग्रैंड होली पार्टी को लेजर सेलेब्स परतंज कसने के बाद शायद नील और ऐश्वर्या के साथ कई सेलेब्स शामिल न हों। लेकिन शो में विक्की भैया को पसंद करने वाले कंटेस्टेंट जैसे सना, ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, खानजादी, मनस्वी समेत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कई सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। रणदीप हुड्डा भी अंकिता लोखंडे की पार्टी का हिस्सा बन सकती हैं।

    Tags