चारू आसोपा को मुश्किल से मिला मुंबई में एक घर, सिंगल मदर इस दो कमरे के घर का इतना देंगी किराया

    चारू आसोपा बेटी के साथ अकेले ही पहुंची नए घर, खुद से कर ली पूजा 

    चारू आसोपा को मुश्किल से मिला मुंबई में एक घर, सिंगल मदर इस दो कमरे के घर का इतना देंगी किराया

    पति से अलग होने के बाद चारू आसोपा अपने लिए एक घर की तलाश में थीं। लेकिन सिंगल मदर और एक्ट्रेस होने की वजह से उन्हें पसंद की जगह पर घर नहीं मिला। एक जगह पसंद भी आई लेकिन उनके प्रोफेशन की वजह से वो घर उन्हें नहीं मिला। अब एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग के जरिये बताया है कि उन्हें नया घर मिल गया है जिसमें एक्ट्रेस ने पूजा रखी है।

    चारू ने एक निजी पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि पहले उन्हें एक सिंगल रूप वाला घर पसंद आया था। लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि जियाना अब बड़ी हो रही है और उसने चलना शुरू कर दिया है। ऐसे में एक्ट्रेस ने दो बेडरूम वाला अपार्टमेंट किराये पर लिया है जिसमें से एक रूम जियाना का प्ले रूम होगा।

    चारू अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। उन्होंने सबसे पहले घर में पूजा की और आये हुए मेहमानों को प्रसाद दिया। वैसे ये दिन एक्ट्रेस के लिए बेहद खास भी था क्योंकि इसी दिन उनके भाई और भाभी एक बेटे के पेरेंट्स बने और वो खुद बुआ। ऐसे में ये डबल सेलिब्रेशन का दिन था। अब एक्ट्रेस अपने भतीजे से मिलने के लिए राजस्थान जाने की प्लानिंग कर रही हैं। फ़िलहाल वो अपना नया घर सेट करेंगी।

    बता दें, चारू ने साल 2019 में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के बीच दूरियां आने लगी। ये दूरियां इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाये। मीडिया में इंटरव्यूज दिए। अब इना रिश्ता इतना कमज़ोर हो गया है कि दोनों साथ नहीं रहते। चारू अपनी बेटी के साथ अकेले रह रही हैं और बेटी की परवरिश कर रही हैं। वहीं राजीव अपने काम में बिजी हैं। दोनों ने बेटी का पहला बर्थडे साथ में सेलिब्रेट किया था। अब दोनों अलग हैं।

    Tags