शहनाज़ गिल के शो पर पहुंचे कॉमेडियन भुवन बाम ने एक्ट्रेस को दी गाली, ऐसा था रिएक्शन

    भुवन बाम ने मस्ती मस्ती में शहनाज़ गिल को दे डी गाली 

    शहनाज़ गिल के शो पर पहुंचे कॉमेडियन भुवन बाम ने एक्ट्रेस को दी गाली, ऐसा था रिएक्शन

    शहनाज़ गिल अपने बडबोले अंदाज़ के लिए अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं जिसके लिए फैंस को कुछ महीने और इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में एक्ट्रेस अपने शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज़ गिल’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, विक्की कौशल समेत कुछेक एक्टर्स शहनाज़ के शो पर आ चुके हैं। इस बार कॉमेडियन वीवी की वाइन वाले भुवन बाम पहुंचने वाले हैं। अब इस एपिसोड का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसने फैंस को खुश कर दिया है।

    शहनाज़ के शो पर जो भी सेलेब्रिटी आता है उन्हें किसी भी तरह की स्क्रिप्ट नहीं दी जाती है। अब ऐसे में यहां कॉमेडियन भुवन बाम ने तड़का लगा दिया है। प्रोमो में शहनाज़ कॉमेडियन से पूछती है कि उन्हें घरेलु लड़की पसंद है या दूसरी। यहां भुवन गाली वाले शब्दों का इस्तेमला करते हुए दूसरी लड़की को अपनी पसंद बताते हैं। आगे शहनाज़ खुद की तुलना उस दूसरी लड़की से करती हैं। दोनों बातूनी हैं तो ये एपिसोड मज़ेदार होने वाला है।

    पिछले एपिसोड में शहनाज़ के शो पर शाहिद कपूर अपनी वेब सीरीज फर्जी को प्रोमोट करने पहुंचे थे। इस शो के दौरान दोनों के बीच मज़ेदार बातें देखी गई। इस दौरान शहनाज़ ने खुद को जब वी मेट के दूसरे सीजन में कास्ट करने की भी बात कह दी। अब ये बात करीना कपूर और डायरेक्टर इम्तियाज अली को पसंद आएगी या नहीं, ये देखने का इंतजार हो रहा है।

    बता दें, शहनाज़ गिल अपने शो के साथ सलमान खान के साथ अपने डेब्यू को लेकर भी खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस सलमान खान पूजा, हेगड़े स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी जान भाईजान में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में उनका रोल क्या होने वाला है फ़िलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है।

    Tags