राजू श्रीवास्तव के बाद कॉमेडिनय पराग कनसारा का निधन, सुनील पाल ने वीडियो शेयर कर जताया दुख

    राजू श्रीवास्तव के बाद अब एक और कॉमेडियन पराग कनसारा की मौत की खबर सामने आ रही है। इस बात की जानकारी खुद सुनील पाल ने अपने एक वीडियो के जरिए दी है। 

    राजू श्रीवास्तव के बाद कॉमेडिनय पराग कनसारा का निधन, सुनील पाल ने वीडियो शेयर कर जताया दुख

    कॉमेडीयन राजू श्रीवास्तव की मौत की खबर से हम जहां उभरे नहीं थे वहीं एक और दुखद खबर सामने आ चुकी है। एक और स्टैंड अप कॉमेडियन का निधन हो गया है। यहां हम बात कर रहे हैं पराग कनसारा की। इस बात की दुखद जानकारी खुद फेमस कॉमेडियन सुनील पाल ने दी है। सुनील पाल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फैंस को ये बताते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कॉमेडियन पराग अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। 

    पराग कनसारा जोकि द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में अपने कॉमेडी एक्ट से प्रसिद्धी हासिल करते हुए दिखाई दिए। उनके बारे में बात करते हुए सुनील पाल ने ने वीडियो में कहा कि एक और बेहद ही दिल दहला देने वाली खबर इस वक्त सामने आई है। लाफ्टर चैलेंज में हमारे साथी पराग कनासा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हम उनके साथ खूब हंसा करते थे। एक के बाद एक कॉमेडियन हमें छोड़कर चल गए। वीडियो के अंदर सुनील पाल कॉमेडियन पराग की कॉमेडी की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातों का भी वो जिक्र करते हुए दिखाई दिए है, जिनके बारे में किसी को नहीं पता था। यहां देखिए सुनील पाल का इमोशनल कर देने वाला वीडियो। 

    सुनील पाल का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कई फैंस इस खबर को लेकर वीडियो के कमेंट सेक्शन में अपना दुख जताते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ओम शांति। वहीं, दूसरे यूजर ने आरआईपी लिखते हुए अपना दुख कॉमेडियन पराग की मौत पर जताया है। 

    इस बीच कानपुर के किदवई नगर इलाके के रहने वाले राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर को 58 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। 10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिम में वर्कआउट के दौरान ये सब हुआ था। 

    Tags