DID Super Moms 3 Winner: दिहाड़ी मजदूर वर्षा बुमरा ने जीता शो, कर्जा लेकर शो में लिया था हिस्सा

    हरियाणा की वर्षा बुमरा ने डांस रिएलिटी शो सुपर मॉम्स डीआईडी 3 जीत लिया है। ट्रॉफी के साथ उन्हें साढ़े सात लाख रुपये की इनामी राशि मिली है। इस पैसों से जानिए वो क्या काम करेंगी।

    DID Super Moms 3 Winner: दिहाड़ी मजदूर वर्षा बुमरा ने जीता शो, कर्जा लेकर शो में लिया था हिस्सा

    हरियाणा की वर्षा बुमरा डांस रिएलिटी शो सुपर मॉम्स डीआईडी 3 (DID Super Mom 3 Winner) की विनर बन गई हैं। उन्होंने एक चमचमाती ट्रॉफी के साथ 7.5 लाख रुपये भी जीते हैं। ये उनके लिए किसी सपने जैसा था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने इतने पैसे एक साथ नहीं देखे थे। वर्षा और उनके पति दोनों ही मजदूरी करते हैं और किराए के घर में रहते हैं। वो लोगों से पैसे उधार लेकर हरियाणा से मुंबई आई थीं। अब वो सबसे पहले अपना कर्ज उतारेंगी।

    जीत के बाद आजतक से बात करते हुए वर्षा ने बताया कि वो इन पैसों का क्या करेंगी। उन्होंने कहा, ''पहले तो मैं बता दूं, इतने सारे पैसे हमने इकट्ठे कभी देखे ही नहीं हैं। इतने सारे पैसे देखकर तो मैं और मेरे पति शॉक्ड हो गए थे। वैसे मैं जीती हुई राशी से सबसे पहले अपने कर्ज चुकाऊंगी। मुंबई ऑडिशन में आने के लिए हम दोनों ने कर्ज लिया था। हमारे पास इतने भी पैसे नहीं थे कि हम मुंबई आ सके। इसके अलावा अपने बेटे की पढ़ाई पर लगाने वाली हूं।'' इतना ही नहीं चूंकि वो हमेशा किराए के मकान में रही हैं तो उनकी इच्छा है कि वो अपना एक घर भी लें।

    वर्षा ने अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए कहा, ''मेरे लिए यहां की जर्नी आसान नहीं रही है। मैं और मेरे पति दिहाड़ी मजदूर हैं। कई बार जब काम नहीं होता था, तो हमारे पास खाने तक के पैसे नहीं होते थे। कभी खाने से समझौता करते, तो कभी लोगों से उधारी मांगते थे। बहुत बुरे दिन देखे हैं। उस वक्त कोई नहीं होता था, तो कभी लोगों से उधारी मांगते थे। बहुत बुरे दिन देखे हैं। उस वक्त कोई नहीं होता था, रिश्तेदार भी दूर हो जाते थे। अरे मदद करना तो दूर, लोग सीधे मुंह बात भी नहीं किया करते थे। अब गुस्सा आता है, जब वही रिश्तेदार मुझे टीवी पर देखकर मेरे पति को कहते हैं कि बहुत खुशी हो रही है। अब वो हमसे संपर्क करना चाहते हैं। उनका बदलाव देखकर चिढ़ सी होती है। इस पूरे स्ट्रगल में मेरे पति का सपोर्ट रहा। मेरे पति ने हमेशा मुझे प्रेरित किया है। मैं आज जो भी बन पाई हूं, उन्हीं की बदौलत हूं।' 

    Tags