मोनोकिनी पहन दिशा परमान ने दिखाया बेबी बंप, लोग बोले- 'ये बेशर्म कपड़ों में...'

    'हमारी संस्कारी प्रिया ऐसा नहीं कर सकती...' प्रेग्नेंसी में मोनोकिनी पहनने परट्रोल हुईं दिशा परमार

    मोनोकिनी पहन दिशा परमान ने दिखाया बेबी बंप, लोग बोले- 'ये बेशर्म कपड़ों में...'

    'बड़े अच्छे लगते हैं 2' एक्ट्रेस दिशा परमार मां बनने वाली हैं। वो और राहुल वैद्य पहली बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों काफी खुश हैं। पिछले दिनों कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। अब एक्ट्रेस ने खुद अपनी एक मोनोकिनी वाली फोटो शेयर की है जिसमें वो एक महरून कलर की मोनोकिनी पहनकर स्वीमिंग पूल में पैर लटकाए बैठी हैं। दिशा अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर में अपना बेबी बंप खुलकर फ्लॉन्ट किया है।

    एक्ट्रेस की ये फोटो इंटरनेट पर काफी वायरल होती नजर आ रही है। हालांकि कुछ को तो एक्ट्रेस का ये अंदाज अच्छा लगा लेकिन कुछ फैंस को ही उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''हमारी संस्कारी प्रिया ऐसा नहीं कर सकती। मिस्टर कपूर रोको इन्हें।" एक और दूसरे यूजर ने लिखा, ''हमें तो सिंपल और सादगी वाली पंखुड़ी ही पसंद है। आप मेरी फेवरेट हो पर आज के लिए नहीं।'' 

    इसी तरह एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''आप सिंपल ही अच्छी लगती हो, ये बेशर्म कपड़ों में नहीं। रोकलो राहुल भाई।'' एक अन्य ने लिखा, ''थोड़ा खराब लगा मुझे।''

    दिशा ने बताया था कि उनकी ये प्रेग्नेंसी प्लान नहीं थी और उन्होंने जब राहुल को इसके बारे में बताया था वो भी चौंक गए थे। उन्होंने कहा, ''वह हैरान था क्योंकि ईमानदारी से कहूँ तो यह प्लान नहीं था। वह काम कर रहा था और गोवा में कहीं एक शो के लिए था, और मैंने उसे यह बताने के लिए वीडियो कॉल किया। वह बहुत खुश था, उसे हमेशा बच्चे बहुत पसंद थे।''

    दिशा को शो प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा से फेम मिला था। इस शो में वो नकुल मेहता के अपोजिट रोल में नजर आई थीं। इसी को देखते हुए 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में भी इसी जोड़ी को साथ लिया गया।

    Tags