ब्रेकअप के बाद खुद से सगाई कर बैठी थीं दिव्यांका त्रिपाठी, मां बनने के लिए बनाया था ये प्लान

    टीवी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी ने खुलासा किया है कि ब्रेकअप के बाद वो फिर से प्यार में नहीं पड़ना चाहती थीं। 

    ब्रेकअप के बाद खुद से सगाई कर बैठी थीं दिव्यांका त्रिपाठी, मां बनने के लिए बनाया था ये प्लान

    दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से कई बार विवादों में आ चुकी हैं। एक जमाना था जब दिव्यांका त्रिपाठी टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा के प्यार में पागल थीं। डेटिंग करने के कुछ साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद दिव्यांका त्रिपाठी बुरी तरह से टूट गई। हालांकि कुछ समय बाद ही दिव्यांका त्रिपाठी की जिंदगी में विवेक दहिया की एंट्री हुई। विवेक दहिया से शादी करने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने कई बार अपनी पर्सनल लाइफ के राज जमाने के सामने खोले हैं। 

    इसी बीच दिव्यांका त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने अतीत को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है। दिव्यांका त्रिपाठी ने दावा किया है कि ब्रेकअप के बाद उनके मन में तरह तरह के ख्याल आने लगे थे। एक इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया, 'मेरे लिए वो दिन बहुत कठिन थे। मेरा परिवार मेरे साथ नहीं रहता था। मैं लगातार ये हैं मोहब्बतें की शूटिंग कर रही थी। मैंने खुद को काम में व्यस्त कर लिया ताकि मैं अपना मन भटका सकूं। मैंने एक साथ की प्रोजेक्ट्स में काम किया।'

    आगे दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा, 'प्यार से मेरा भरोसा उठ चुका था। तब मेरी मां ने मुझे समझाया कि मुझे खुद को प्यार करने के लिए किसी और की जरूरत क्या है। तब मैंने सैल्फ लव के बारे में जाना। मेरी मां ने मुझे एक सोने की अंगूठी दिलाई। उस अंगूठी को पहनकर मैंने खुद के साथ सगाई की। मैंने वो तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। मुझे लगता है कि अलग मुझे विवेक दहिया नहीं मिलते तो मैं शादी ही नहीं करती। उस समय मैं एक बच्चे को गोद लेना चाहती थी। मुझे बस प्यार की दरकार थी। उस समय मेरी जिंदगी में विवेक की एंट्री हुई और फिर सब कुछ बदल गया। हम दोनों ये है मोहब्बतें के सेट पर ही एक दोस्त के जरिए मिले थे।' 

    Tags