Lockup 2 को लेकर एकता कपूर ने दिया बड़ा हिंट, क्या सलमान खान के शो Bigg Boss से होगी टक्कर?

    प्रोड्यूसर एकता कपूर ने लॉकअप 2 को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। उन्होंने बताया कि आखिर कब ये शो लोगों के बीच वो लेकर आने वाली है। 

    Lockup 2 को लेकर एकता कपूर ने दिया बड़ा हिंट, क्या सलमान खान के शो Bigg Boss से होगी टक्कर?

    बिग बॉस 18 के अलावा इस वक्त फैंस लॉकअप के नए सीजन के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड चल रहे हैं। हर कोई ये पता करना चाहता है कि आखिर कब ये दोनों शोज शुरू होने वाले हैं। वैसे प्रोड्यूसर एकता कपूर जल्दी शो लॉकअप 2 लेकर आने वाली है। ये बात हम नहीं बल्कि खुद एकता कपूर कहती हुई नजर आई हैं। इस बात का जिक्र उन्होंने तब किया जब वो अंकिता लोखंडे औऱ विक्की जैन की होली पार्टी का हिस्सा बनने के लिए पहुंची थी। जब उनसे पूछा गया कि लॉकअप के दूसरे सीजन के लिए कितना वेट करना पड़ेगा तो उन्होंने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए इसका जवाब दिया।

    दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें जब पैपराजी ने एकता कपूर से पूछा कि आखिर लॉकअप के लिए कितना औऱ इंतजार करना होगा? तो एकता कपूर ने कहा कि वो 6 महीने के अंदर-अंदर इस शो को लेकर आएंगी। इस दौरान एकता कपूर काफी खुश दिखाई दे रही थी। आप भी यहां देखिए एकता कपूर का वीडियो। 

    लॉकअप 2 देगा बिग बॉस को टक्कर

    एकता कपूर से जुड़े इस वीडियो को देखने के बाद एक सवाल तो ये भी उठता है कि क्या बिग बॉस 18 और लॉकअप 2 शो आपस में टकराने वाले हैं। दरअसल ऐसा इसीलिए क्योंकि देख जाए तो लॉकअप का दूसरा सीजन अक्टूबर या फिर नवंबर में आ सकता है। इसी दौरान बिग बॉस का नई सीजन भी लोगों के बीच उतारा जा सकता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या ये दोनों शोज साथ में आएंगे या फिर नहीं? वहीं, लॉकअप के पहले सीजन को एक्ट्रेस कंगना रनौत होस्ट कर रही थी, लेकिन अब वो राजनीति की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। ऐसे में क्या वो इतनी बड़ी जिम्मेदारी के बीच क्या इस शो को होस्ट कर पाएंगी या फिर नहीं वो देखने वाली बात है।

    Tags