एल्विश यादव के बाद बिग बॉस 17 में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मचाएंगी तहलका, इस वीडियो से एंट्री हुई कंफर्म?

    एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड अब बिग बॉस 17 में लेगी एंट्री, खोलेगी यूट्यूबर के राज?

    एल्विश यादव के बाद बिग बॉस 17 में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मचाएंगी तहलका, इस वीडियो से एंट्री हुई कंफर्म?

    सलमान खान को शो बिग बॉस 17 इस हफ्ते रविवार को टीवी पर दस्तक देने वाला है। 15 अक्तूबर से ये शो टीवी पर आना शुरू हो जाएगा। इससे पहले तमाम कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आने शुरू हो गए हैं। इन्हीं में से एक नाम कीर्ति मेहरा का सामने आ रहा है। कीर्ति मेहरा वैसे तो पॉपुलर डिजिटल क्रिएटर हैं लेकिन लोग उन्हें एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड के तौर पर भी जानते हैं। कीर्ति और एल्विश एक समय पर एक दूसरे को डेट करते थे और उन्होंने एक साथ यूट्यूब वीडियोज भी बनाई हुई हैं।

    हाल ही में कीर्ति ने एक व्लॉग बनाया था जिसमें उनके एक दोस्त हैं और वो उनकी पोल खोलते नजर आ रहे हैं। वो कह रहे हैं कि 15 अक्तूबर को कुछ होने वाला है और कीर्ति उन्हें चुप कराती नजर आ रही हैं। लेकिन लोगों ने इसी बात से अंदाजा लगा लिया है कि कीर्ति सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में नजर आएंगी। हालांकि अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। 

    कीर्ति मेहरा भले ही अब एल्विश के साथ नहीं है लेकिन उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 के दौरान दर्शकों से अपील की थी कि लोग उन्हें वोट करें। इससे साफ है कि दोनों के बीच दोस्ती अभी भी है। हालांकि फिर भी कुछ लोगों ने कीर्ति को ट्रोल किया था। एल्विश यादव अब किसी और के साथ रिलेशनशिप मे हैं जिसका उन्होंने खुलासा नहीं किया है। हालांकि मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश के नजदीक आती नजर आई थीं। 

    इसका सवाल तो कीर्ति मेहरा से भी पूछा गया था कि वो उनके काफी नजदीक हैं तो कीर्ति ने मनीषा को क्यूट कहा था। हालांकि अब कीर्ति बिग बॉस 17 में एल्विश और अपने बारे में क्या कहती हैं, ये तो उनके आने पर ही साफ होगा। लोग वैसे ही कह रहे हैं कि कीर्ति को इस शो में आना चाहिए।

    Tags