भारती सिंह-अब्दू रोजिक का कॉमेडी वीडियो देख लोटपोट हुए फैंस, बोले- ये तो इनका बेटा लग रहा है

    भारती सिंह का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अब्दू रोजिक के साथ जिस हिसाब से कॉमेडी करती दिखीं है उसे देख फैंस का दिल खुश हो गया है। 

    भारती सिंह-अब्दू रोजिक का कॉमेडी वीडियो देख लोटपोट हुए फैंस, बोले- ये तो इनका बेटा लग रहा है

    कॉमेडी का तड़का लगाने में भारती सिंह हमेशा से ही नंबर वन रही है। कई सेलेब्स ऐसे होते हैं जोकि पैपराजी को देखकर मुंह बनाते हैं उनसे बात करना पसंद नहीं करते। लेकिन भारती सिंह का बिल्कुल उल्टा है। जब भी पैपराजी भारती सिंह को स्पॉट करते हैं तभी कॉमेडी क्वीन उनके साथ बातचीत करने में जुट जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। भारत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गर्मी से उनकी हालत खराब होती हुई दिखाई दी है। साथ ही अब्दू रोजिक संग काम करने की उन्होंने इच्छा जताई है। 

    दरअसल भारती सिंह और अब्दू रोजिक का वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में भारती सिंह गीले बालों को तोलिए से लपटे हुए हल्की भीगी हुई बाहर निकलती है। पहले तो वो ये बोलती हुई दिखाई देती है कि गीली औरत की फोटो। इतना कहती है कि वो हाय गर्मी कहती हुई वापस से छाया वाली जगह पर चली जाती है। तभी अंदर से अब्दू निकल रहे होते हैं। भारती सिंह अब्दू को पकड़कर फोटोज क्लिक करवाने लगती है। कहती है कि अब्दू ने अभी-अभी रेस्टोरेंट खोला है। मेरी और अब्दू की जोड़ी अच्छी रहेगी। हम खूब लाइव शोज करेंगे। हर्ष का पता तो कट गया है। इसके बाद एक शख्स उनसे वैनिटी वैन के पास आकर पहुंचता है। ये अंदर एससी है। तो भारती सिंह उसकी की आवाज निकलते हुए कहती है हां अंदर एसी है। आप भी यहां देखिए भारती सिंह और अब्दू का मजेदार वीडियो यहां। 

    भारती सिंह और अब्दू रोजिक के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सच में अब्दू को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो भारती सिंह का बच्चा हो। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा- भारती सिंह आप एक क्वीन हो।

    Tags