वैभवी उपाध्याय के निधन से बुरी तरह टूटे मंगेतर जय गांधी, बताया किस तरह का झेल रहे हैं दर्द

    टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का जब निधन हुआ तो उस वक्त फैंस को गहरा सदमा लगा था। अब एक्ट्रेस की याद में उनके मंगेतर जय गांधी पल-पल तड़प रहे हैं। 

    वैभवी उपाध्याय के निधन से बुरी तरह टूटे मंगेतर जय गांधी, बताया किस तरह का झेल रहे हैं दर्द

    टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का जब निधन हुआ तो उस वक्त फैंस को गहरा सदमा लगा था। किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा था कि एक्ट्रेस इतनी कम उम्र में कैसे चली गई। एक्ट्रेस के निधन ने हर किसकी को हैरान कर दिया था। फैंस के साथ-साथ उनके मंगेतर जय गांधी उन्हें बुरी तरह से याद करते हुए दिखाई दिए हैं। दोनों जल्दी शादी करने वाले थे, ऐसे में अपनी मंगेतर इतने जल्दी दुनिया से चले जाने की वजह से जय गांधी काफी टूट गए। उन्होंने अपने मंगेतर के नाम एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। 

    मंगेतर जय गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंगेतर वैभवी उपाध्याय को याद करते हुए इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वो एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए जय गांधी ने लिखा, 'जब तक हम फिर से नहीं मिलते....आप की वो खास यादें हमेशा आपके चेहरे पर मुस्कान लाएंगी। थोड़ी देर के लिए मैं आपको वापस पा सकूं तो फिर हम बैठ सकते थे और फिर से बात कर सकते थे जैसे हम किया करते थे। आप हमेशा बहुत ज्यादा मतलब रखते थे और हमेशा करेंगे भी। यह सच्चाई कि अब आप यहां नहीं हैं, मुझे हमेशा दर्द होगा, लेकिन आप मेरे दिल में हमेशा के लिए जब तक हम दोबारा नहीं मिलते....आर आई पी माय लव। 

    जय गांधी ने एक और पोस्ट इससे पहले इंस्टा पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'मैं आपको हर दिन हर मिनट याद करता हूं। आप वास्तव में कभी नहीं जाएंगे, मैं आपको हमेशा अपने दिल में सुरक्षित रखूंगा। बहुत जल्दी चली गई, रेस्ट इन पीस मेरी गुंडी, आई लव यू।' एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय जब इस दुनिया से अलविदा कह गई थी तो फैंस को एक बड़ा झटका लगा था। 

    Tags