टॉम एंड जेरी की तरह लड़ते हुए फहमान खान- सुंबुल तौकीर खान ने मनाई होली, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

    सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान दोनों जबरदस्त तरीके से होली का जश्न मनाते हुए एक वीडियो में नजर आए हैं। दोनों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

    टॉम एंड जेरी की तरह लड़ते हुए फहमान खान- सुंबुल तौकीर खान ने मनाई होली, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

    बिग बॉस 16 के खत्म होने के बाद भी सुंबुल तौकीर खान फैंस के बीच किसी न किसी वजह के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज होली के मौके पर वो एक होली से जुड़े इवेंट में पहुंची थी, जहां पर उन्होंने अपने इमली सीरियल के को-स्टार्स रह चुके फहमान खान के साथ जमकर होली खेली। दोनों के बच्चों की तरह होली खेलने का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से पसंद आ रहा है। 

    कुछ लोग आज 7 मार्च को होली मना रहे हैं तो कुछ कल 8 मार्च को होली मनाएंगे। लेकिन मुंबई में होली का त्योहार आज बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया गया। होली पार्टी में कई टीवी सेलेब्स शामिल होते हुए दिखाई दिए। ऐसे ही एक होली पार्टी में सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान दिखाई दिए। दोनों का इससे जुड़ा वीडियो जो सामने आया है, उसमें फहमान खान पहले से ही रंग की थाली लिए हुए दिखाई दिए। वो बिना रूके सुंबुल तौकीर खान पर रंग गेरते रहे। सुंबुल भी पीछे नहीं हटी वो फहमान खान को बुरी तरह से रंगती हुई दिखाई दी। दोनों एक-दूसरे के बालों पर रंग गेरते हए नजर आएं। आप भी यहां देखिए सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान से जुड़ा वीडियो यहां।

    फहमान खान और सुंबुल तौकीर खान के इस वीडियो को देखने के बाद आपके चेहरे पऱ भी स्माइल आ जाएगी। इस वीडियो पर फैंस भी खुद को कमेंट्स करने से नहीं रोक पाए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान हमारे सुकून है। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमारे टॉम एंड जैरी। इसके अलावा कुछ फैंस तो सुंबुल और फहमान के इस वीडियो पर फायर और दिल वाली इमोजी शेयर करते हुए नजर आए हैं। वैसे सीरियल इमली में भी दोनों स्टार्स की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी।

    Tags