सिंगिंग डेब्यू करने से पहले बप्पा के आगे मत्था टेकने पहुंची हिना खान, सफेद साड़ी में दिखा कातिलाना अंदाज

    बीते दिन हिना खान गणेश उत्सव में हिस्सा लेने के लिए एक पंडाल में पहुंची थीं। यहां पर बप्पा के दर्शन करके हिना खान ट्रोलिंग की शिकार हो गई हैं। 

    सिंगिंग डेब्यू करने से पहले बप्पा के आगे मत्था टेकने पहुंची हिना खान, सफेद साड़ी में दिखा कातिलाना अंदाज

    हिना खान इस समय अपने करियर पर फूरा फोकस बनाए हुए हैं। इस समय हिना खान सिंगर बनने की तैयारी कर रही हैं। कुछ समय पहले ही हिना खान ने इस बात का सोशल मीडिया पर ऐलान किया था। अब ये तो हर कोई जानता है कि हिना खान बीते काफी समय से टीवी से गायब चल रही हैं। हिना खान को लोग टीवी पर काफी मिस कर रहे हैं। हालांकि हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हिना खान समय समय पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। इसी बीच हिना खान एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। 

    हाल ही में हिना खान गणेश चतुर्थी का जश्न मनाने के लिए बप्पा के पंडाल में पहुंची थीं। इस दौरान हिना खान ने जमाने के सामने अंधेरी के राजा के दर्शन किए। बप्पा के दर्शन करने के लिए हिना खान ने सफेद रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ हिना खान ने शानदार मेकअप भी किया था। हिना खान सफेद साड़ी में बेहद कमाल लग रही थीं। 

    इस दौरान हिना खान ने पहले तो बप्पा के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। उसके बाद हिना खान ने बप्पा की आरती भी की। हिना खान का ये अंदाज देखकर लोग दंग रह हैं। यही वजह है जो कुछ समय में ही हिना खान ट्रोलिंग की शिकार हो गईं। लोग हिना खान को खरीखोटी सुना रहे हैं। लोगों का कहना है कि हिना खान एक सच्ची मुसलमान नहीं हैं। 

    कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो कि हिना खान की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। लोग ये बात भूल रहे हैं कि हिना खान पहली बार बप्पा के दर्शन करने नहीं आई हैं। हर साल गणपति उत्सव के मौके पर हिना खान अपने घर से निकलती हैं। बीते साल भी हिना खान ने लाल बाग के राजा के दर्शन किए थे। इस बार भी हिना खान ने बप्पा का आशीर्वाद लेने में देर नहीं की है।  

    Tags