गौहर खान ने जन्म के दिन 10 महीने बाद दिखाया बेटे का चेहरा, उमराह करने के बाद फैंस को दिया तोहफा

    एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार ने अपने बेटे जेहान का चेहरा फैंस को आखिरकार दिखा ही दिया है। उमराह करने के बाद उन्होंने बेटे की झलक फैंस को दिखाई है।

    गौहर खान ने जन्म के दिन 10 महीने बाद दिखाया बेटे का चेहरा, उमराह करने के बाद फैंस को दिया तोहफा

    गौहर खान और ज़ैद दरबार दोनों टीवी इंडस्ट्री के सबसे बेस्ट और फेमस कपल्स में से एक आते हैं। वो फैंस के बीच सोशल मीडिया के जरिए ज्यादातर जोड़ते हुए दिखाई देते हैं। इस बार Gauhar Khan and Zaid Darbar ने फैंस को कुछ ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। उन्होंने अपने बेटे ज़ेहान के जन्म के 10 महीने बाद पहली बार उसका चेहरा दुनिया को दिखाया है। गौहर और जैद के बेटे ज़ेहान को पहली बार देखकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। हर कोई उनके नन्हें बेटे की जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    दरअसल गौहर खान ने एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्ट में वो अपने बेटे ज़ेहान और पति जैद दरबार के साथ नजर आ रही हैं। गौहर खान अपने परिवार के साथ इस वक्त मक्का और मदीना उमराह करने पहुंची थीं। एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने बेटे की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में दिल की बात रखी है। उन्होंने कहा कि जब आप यहां आते हैं तो जो भावनाएं महसूस होती हैं, चाहे आप कितनी भी बार जाएं, यह केवल आपके दिल में मौजूद ईमान से आती हैं। लेकिन आप अपने बच्चे को पहली बार मस्जिद अल नबावी में अपने हाथ फड़फड़ाते हुए देखने की भावना को कैसे समझा सकते हैं। सुभान अल्लाह।' आप भी यहां देखिए गौहर खान और जैद दरबार से जुड़ा पोस्ट।

    गौहर खान के बेटे उमराह की जमकर तारीफ

    गौहर खान के इस पोस्ट पऱ फैंस काफी ज्यादा कमेंट्स करे हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी गौहर खान के बेटे ज़ेहान पर जमकर अपना प्यार बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हमेशा ये देखा गया था कि गौहर खान अपनी बेटे के साथ जब भी कोई तस्वीर शेयर करती थी उसका चेहरा हमेशा छीपकर रखती थी। अब बेटे की तस्वीर ने उनके फैंस का दिन बना दिया है।

    Tags