झलक दिखला जा 11 की होस्ट गौहर खान पैपराजी के सामने मार रही थीं स्टाइल, मुंह के बल गिरते-गिरते बचीं

    झलक दिखला जा 11 की होस्ट गौहर खान पैपराजी के सामने मार रही थीं स्टाइल, मुंह के बल गिरते गिरते बचीं

    झलक दिखला जा 11 की होस्ट गौहर खान पैपराजी के सामने मार रही थीं स्टाइल, मुंह के बल गिरते-गिरते बचीं

    गौहर खान अपनी डिलिवरी के बाद अब पूरी तरह से अपने काम में एक्टिव हो चुकी हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर भी पूरी तरह से फैंस को एंटरटेन करते देखा जा सकता है और अब तो एक्ट्रेस टीवी पर भी एंटरटेन करने आ रही हैं। गौहर खान अब डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 11 को होस्ट करेंगी और उनके साथ रित्विक धनजानी भी होंगे।

    झलक दिखला जा 11 का काम शुरू हो चुका है और शूटिंग भी जारी है। गौहर खान इस शो को होस्ट करने के लिए सेट पर जाने लगी हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जब वो शो के सेट पर जा रही हैं। वहीं पर पैपराजी भी उनकी फोटोज क्लिक कर रहे हैं और वीडियोज बना रहे हैं। गौहर खान इन पैपराजी को निराश नहीं करना चाहती थीं और आगे चलते हुए वो पीछे मुड़कर पोज देने लगीं। अब हुआ ये कि जैसे ही वो पीछे मुड़ीं उनकी हील फिसल गई और एक्ट्रेस गिरते गिरते बचीं। उन्होंने तुरंत ही बगल में खड़ी वैनिटी वैन का सहारा ले लिया।

    गौहर खान को वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने चमचमाती साड़ी पहनी है और एक्ट्रेस इसमें काफी खूबसूरत भी लग रही हैं। जल्द ही आप उन्हें टीवी पर देख पाएंगे। झलक दिखला जा 11 टीवी पर 11 नवंबर से शुरू हो रहा है और आप इसे शनिवार और रविवार रात 9:30 से देख पाएंगे। बिग बॉस 10 करीब 5 साल बाद टीवी पर लौटा था और इसे काफी सराहा गया था। इसलिए इस बार भी इस शो का इंतजार किया जा रहा है।

     

    झलक दिखला जा 11 को मलाइका अरोड़ा, फराह खान और अरशद वारसी डायरेक्ट करेंगे। अरशद वारसी इस शो के जरिए टीवी पर 6 साल बाद वापसी कर रहे हैं। 

    शो को पिछली बार मनीष पॉल ने होस्ट किया था लेकिन इस बार गौहर और रित्विक भी शो में चार चांद लगाने वाले हैं।

    Tags