GHKPM स्पॉइलर: वीनू की असली माँ का सच जानने के बाद सई पर बंदूक तान देगी पाखी. इस किरदार की होने वाली है मौत

    विराट की जिंदगी में आने वाला है बड़ा तूफान, इस किरदार की मौत से फैन को भी लगेगा झटका 

    GHKPM स्पॉइलर: वीनू की असली माँ का सच जानने के बाद सई पर बंदूक तान देगी पाखी. इस किरदार की होने वाली है मौत

    टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। लंबे समय से सई और विराट अपने खोये बेटे की तलाश में थे। अब जब वीनू ही उनका खोया बेटा है इससे सई अपने आपको रोक नहीं पाती हैं। ये सच्चाई पाखी (पत्रलेखा) को भी पता चल गई है। इसलिए नया एपिसोड और भी ज्यादा मज़ेदार होने वाला है। नये एपिसोड के प्रोमो के मुताबिक सई अपने वीनू को लेने पाखी के पास जाती हैं। लेकिन उन्हें वीनू को किसी और को सौंप देना ये पाखी नहीं कर पायेगी।

    नये एपिसोड में दिखाया जायेगा कि सई अपना खोया बेटा लेने जब पाखी के पास गई तो वो एक्ट्रेस पर बंदूक तान देती है। यहां सई साफ़ कह देती है कि उन्हें उस पर कितनी भी गोलियां चलानी हो वो चला सकती है। लेकिन अपने बेटे वीनू को वो वापस ले कर ही जाएगी। लेकिन हैरानी तब होती है जब पाखी वही बंदूक अपने सिर पर तान लेती है। तभी इस पूरे सीन में विराट की भी एंट्री हो जाती है। विराट और सई मिलकर पाखी से बंदूक छीनने की कोशिश करते हैं। इस बचाव में बंदूक चल जाती है। लेकिन अभी तक ये साफ़ नहीं हुआ कि ये गोली किसे लगती है। रिपोट की माने तो पाखी इस गोली का शिकार होंगी और शो से विदा ले लेंगी। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

    बीते एपिसोड की बात करें तो पाखी को बांझ होने के लिए दुनिया वालों के ताने सुनने पड़ते हैं। इन तानों पर एक्ट्रेस अच्छा जवाब देती हैं।लेकिन उनकी दुनिया तब उजड़ जाएगी जब उन्हें वीनू के बारे में सच पता चलेगा। वीनू, विराट का ही बेटा है लेकिन पाखी नहीं सई उसकी माँ है। ये सच्चाई पाखी के लिए बेहद कड़वी होती है। अब आज के एपिसोड का इंतजार हो रहा है।

    Tags