गुम है किसी के प्यार में: पाखी को बचाने के लिए यमराज से भिड़ेगी सई, लगाएगी सौतन के जख्मों पर मरहम

    नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में पाखी का दिल टूटने वाला है। मरने से पहले पाखी विराट को खूब जलीकटी सुनाने वाली है। 

    गुम है किसी के प्यार में: पाखी को बचाने के लिए यमराज से भिड़ेगी सई, लगाएगी सौतन के जख्मों पर मरहम

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में लगातार उतार चढ़ाव आ रहे हैं। विराट को अब भी ये समझ नहीं आ रहा है को वि सई के बिना नहीं रह सकता। विराट बार बार पाखी के सामने उसका पति होने का दिखावा कर रहा है। विराट की ये हरकत सई का दिल दुखा रही है। सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में की कहानी में अब तक आपने देखा कि विराट नहीं बता पाता है कि पाखी को क्या चीजें पसंद है। विराट पाखी को भुलाकर बच्चों के साथ समय बिताता है। विराट के हाल देखकर पाखी का दिल टूट जाता है। 

    पाखी अंदर ही अंदर घुटने लग जाती है। जिसके बाद विराट पूरी बस के साथ रवाना हो जाता है। इसी बीच पाखी और सई एक हासदे का शिकार हो जाएंगी। इस हादसे के बाद पाखी की जिंदगी हमेशा के लिए बदलने वाली है। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट पाखी को मनाने की कोशिश करेगा। पाखी विराट से छिपकर खूब रोएगी। 

    पाखी को नजरअंदाज करेगा विराट

    विराट पाखी को बताएगा कि वो उसके लिए क्या मायने रखती है। पाखी विराट की किसी बात पर भरोसा नहीं करेगी। इसी बीच बस का एक्सीडेंट हो जाएगा। विराट अपना जान पर खेलकर बस के लोगों को बचाएगा। इस दौरान विराट सई की भी मदद करेगा। विराट सई को होश में लाने की कोशिश करेगा। च्वहाण परिवार भी विराट के पास मदद लेकर पहुंच जाएगा। सई के चक्कर में विराट पाखी को भूल जाएगा।

    पाखी की जान बचाएगी सई

    होश आने के बाद पाखी खुद को बचाने की कोशिश करेगी। पाखी देखेगी कि विराट सई को किस कर रहा है। विराट और सई को साथ देखकर पाखी के जीने की इच्छा खत्म हो जाएगी। इसी बीच पाखी की बस खाई में गिर जाएगी। जिसके बाद सई अपनी जान पर खेलकर पाखी की जान बचाएगी। इतना ही नहीं सई अपने दम पर पाखी का इलाज भी करेगी। 

    Tags