ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट ने रीक्रिएट किया रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का सॉंग 'तुम क्या मिले', उड़ गया मजाक

    नील और ऐश्वर्या का उड़ गया मज़ाक 

    ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट ने रीक्रिएट किया रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का सॉंग 'तुम क्या मिले', उड़ गया मजाक

    गुम है किसी के प्यार में के एक्टर्स विराट-पाखी यानी नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा इस समय स्विट्ज़रलैंड में अपनी छुट्टियां बिता रहे हैं। दोनों लंबे समय से वेकेशन पर हैं और दुनिया के अलग कोनों में घूम रहे हैं। साथ ही अपने फैंस को नई तस्वीरें और वीडियोज के साथ अपडेट भी दे रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

    नए वीडियो में दोनों एक्टर्स हस्बैंड वाइफ ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने ‘तुम क्या मिले को स्विट्ज़रलैंड की बर्फीली वादियों में रीक्रिएट किया है। दोनों एक दूसरे की बाहों में झूलते दिखते हैं। लेकिन जैसे ही एक दूसरे का भार महसूस होता है तो हाथ छूट जाता है और दोनों गिर जाते हैं। देखिये ये हंसी मजाक वाला प्यारा सा वीडियो-

    बता दें, नील और ऐश्वर्या को टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में की शूटिंग के दौरान एक दूसरे से प्यार हुआ और दोनों ने रिश्ते को नाम देते हुए शादी कर ली। शादी के बाद लगातार शूटिंग में बिजी रहने की वजह से इन्हें हनीमून पर जाने का टाइम नहीं मिला था। लेकिन अब शो से इनका ट्रैक खत्म हो गया है और अब ये दुनिया के अलग कोनों में घूम रहे हैं। ऐश्वर्या शर्मा को खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन में भी देखा गया था। अब खबरें हैं कि ये हस्बैंड-वाइफ की जोड़ी बिग बॉस 17 में नज़र आ सकती है।

    Tags