गुम है किसी के प्यार में: शाहरुख़ खान की तरह सत्या ने बजाई सीटी, माधुरी दीक्षित बन अपने नए प्यार को तलाशती दिखीं सई

    शाहरुख़ खान और माधुरी दीक्षित बने सई और सत्या 

    गुम है किसी के प्यार में: शाहरुख़ खान की तरह सत्या ने बजाई सीटी, माधुरी दीक्षित बन अपने नए प्यार को तलाशती दिखीं सई

    टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में डॉ सत्या के आने से कहानी बदलने वाली है। अभी तक पाखी ने वीनू की वजह से विराट और सई की जिंदगी में ड्रामा किया हुआ था। लेकिन अब सत्या बन कर आये एक्टर हर्षद अरोड़ा की एंट्री ने शो को रोमांटिक मोड़ पर छोड़ दिया है। शो में तो डॉ सत्या की एंट्री के बाद सई और उनके बीच की नोंकझोक को आपने पसंद किया होगा। लेकिन ऑफ स्क्रीन भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती की शुरुआत हो चुकी है।

    सई यानी आयेशा सिंह ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए हर्षद का अपने शो में स्वागत किया है। कुछ ही सेकंड के इस वीडियो में सत्या फिल्म दिल तो पागल है के शाहरुख़ खान बन कर सीटी मार कर निकलते हैं। वहीं पीछे से सई माधुरी दीक्षित की तरह उस सीटी के पीछे छुपे इंसान को तलाशती है। दोनों का ये दूर वाला रोमांस आपको पसंद आएगा देखिये-

    बता दें, पिछले दिनों विराट ने साफ़ कर दिया था कि सई उनके साथ घर में ही रहेगी जिससे पाखी को बुरा लगा था। पाखी ने सई को अपने घर में मेहमान की तरह रहने को कहा था। अब कहानी में डॉ सत्या की एंट्री से सई का ध्यान उन्हीं की तरफ जाने वाला है। कहानी में ये ट्विस्ट हो सकता है कि आने वाले दिनों में सत्या को सई से प्यार हो जायेगा। लेकिन वो सई और विराट को मिलवाने के लिए अपने प्यार को त्याग कर देगा। कहानी में कुछ भी हो लेकिन सत्या उअर सई की जोड़ी जबरदस्त है।-

    Tags