गुम है किसी के प्यार में: अपने पति और लवर की क्लास लगाकर चहचहाई सई, हो गई भयंकर ट्रोलिंग की शिकार

    कुछ समय पहले ही सीरियल गुम है किसी के प्यार में स्टार आयशा सिंह ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों ने आयशा सिंह को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

    गुम है किसी के प्यार में: अपने पति और लवर की क्लास लगाकर चहचहाई सई, हो गई भयंकर ट्रोलिंग की शिकार

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में इस समय खूब बवाल हो रहा है। पाखी और सई चूहे बिल्ली की तरह लड़ाई कर रही हैं। दोनों ही च्वहाण हाउस की बहू बनना चाहती हैं। हालांकि सई पाखी से दूरी बनाने की कोशिश कर रही है। उसके बाद भी सई का अक्सर पाखी के साथ झगड़ा हो जाता है। वहीं मेकर्स सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी को और भी दिलचस्प बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के बीते एपिसोड में ही मेकर्स ने हर्षद अरोड़ा की एंट्री करवाई है। 

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में हर्षद सई के लवर सत्या का रोल प्ले कर रहे हैं। हालांकि लोगों को पसंद नहीं आ रहा है कि मेकर्स सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में विराट की जगह सत्या और सई की लव स्टोरी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच सई यानी आयशा सिंह ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। 

    कुछ देर पहले ही आयशा सिंह ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आयशा सिंह सई बनकर पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सई काफी खुश नजर आ रही है। तस्वीरों में आयशा सिंह खूबसूरत सूट पहने दिख रही हैं। आयशा सिंह की इन तस्वीरों के सामने आते ही लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

    कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि आयशा सिंह सोशल मीडिया पर अपने फैंस को नजरअंदाज करती हैं। फैंस कह रहे हैं कि आयशा सिंह कभी भी उनके मैसेज का जवाब नहीं देती हैं। वहीं कुछ लोग इस बात से निराश हैं कि सई अब विराट की जगह सत्या के साथ अपनी जोड़ी बनाने वाली है। लोग अब भी विराट और सई के रोमांस को देखने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सत्या की एंट्री ने शो के फैंस का दिल तोड़ दिया है। फैंस चाहते हैं कि मेकर्स को विराट की जगह किसी को नहीं देनी चाहिए। 

    Tags