गुम है किसी के प्यार में फेम हर्षद अरोड़ा इसीलिए हुए थे गर्लफ्रेंड अपर्णा कुमार से अलग, वजह कर देगी दंग

    अपर्णा कुमार और हर्षद अरोड़ा दोनों 4 साल तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहे, लेकिन जानिए क्यों एक्टर ने अपने इस रिश्ते का किया अंत। 

    गुम है किसी के प्यार में फेम हर्षद अरोड़ा इसीलिए हुए थे गर्लफ्रेंड अपर्णा कुमार से अलग, वजह कर देगी दंग

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में लोगों को काफी लुभाने का काम कर रहा है। इस सीरियल के हर एक किरदार ने अपनी एक खास जगह लोगों के बीच बना ली है। लेकिन आते ही सीरियल का एक कलाकार लोगों के बीच छा गया है। यहां हम बात कर रहे हैं डॉक्टर सत्या का रोल निभाने वाले एक्टर हर्षद अरोड़ा की। सीरियल में जल्दी डॉक्टर सत्या सई से शादी करने वाले हैं। लेकिन इस रोल को निभाने वाले एक्टर हर्षद चोपड़ा अपने ब्रेकअप के बाद से अब तक सिंगल है। आखिर उन्होंने क्यों अपनी गर्लफ्रेंड अपर्णा कुमार से क्यों ब्रेकअप किया इसको लेकर उन्होंने अब अपनी चुप्पी तोड़ दी है। 

    हर्षद अरोड़ा और अपर्णा कुमार दोनों इस समय प्रोफेशनल तौर पर काफी खुश हैं। हाल ही में, हर्षद और अपर्णा ने खुलासा किया कि चार साल साथ रहने के बाद उन्होंने अलग रास्ते क्यों चुने। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में हर्षद अपने दिल की बात शेयर करते हुए कहा कि उनके बीच बहुत मतभेद थे, जिसके कारण उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला किया। फैंस को यह जानकर हैरानी होगी कि एक्टर अपने ब्रेकअप के बाद से सिंगल हैं।

    इसके अलग हुए अपनी गर्लफ्रेंड से हर्षद अरोड़ा

    हर्षद ने अपनी बात रखते हुए कहा, “कभी-कभी रिश्ते हमेशा के लिए नहीं रहते। मैं अब सिर्फ अपने करियर पर फोकस करना चाहता हूं। मैं अपना करियर बनाने पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा हूं इसलिए इस समय किसी रिश्ते को समय और निवेश नहीं दे सकता। उन्होंने यह भी कहा, "जब आपके बीच चीजें काम नहीं कर रही हों तो अलग रास्ते पर जाना सबसे अच्छा है। हमारे बीच एक खूबसूरत रिश्ता था और हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।' अपर्णा इस बारे में हर्षद जैसी सोच ही रखती हैं। उन्होंने कहा, "गरिमा के साथ आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है और हम यही कर रहे हैं। अतीत के बारे में बात करने के बजाय आगे बढ़ना सबसे अच्छा है।"

    Tags