Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पत्नी की पीठ पीछे उसकी दुश्मन संग आराम फरमाते दिखे नील भट्ट, तस्वीरें देखकर जलेगा ऐश्वर्या का दिल

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में के सेट की कुछ तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आयशा सिंह और नील भट्ट साथ नजर आ रहे हैं।

    image

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर इस समय काफी उथलपुथल मची हुई है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में जल्द ही लीप आने वाला है। ऐसे में टीवी सितारे लगातार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' को छोड़कर जा रहे हैं। कुछ समय पहले ही टीवी अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा ने सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' को अलविदा कहा था। ऐश्वर्या शर्मा के जाने के बाद से ही लोग उनकी और आयशा सिंह की दुश्मनी के बारे में बात कर रहे हैं।

    खबर तो ये भी आई थी कि सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' से अलग होते ही ऐश्वर्या शर्मा ने आयशा सिंह को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। इसी बीच आयशा सिंह को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में नील भट्ट आयशा सिंह के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। 

    नील भट्ट और आयशा सिंह की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। लोगों को लग रहा है कि ऐश्वर्या शर्मा के जाने के बाद नील भट्ट ने अपनी कोस्टार के साथ बात करनी शुरू कर दी है। अब ये तो हर कोई जानता है कि सेट पर ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह की आपस में नहीं बनती थी। यही वजह है जो नील भट्ट और आयशा सिंह भी एक दूसरे से दूरी बनाकर रखते थे। 

    शादी के बाद नील भट्ट और आयशा सिंह को एक साथ नहीं देखा गया है। कई महीनों बाद नील भट्ट और आयशा सिंह साथ बैठे नजर आए हैं। यही वजह है जो फैंस को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा है। तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि नील भट्ट और आयशा सिंह साथ में बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। सई और विराट को साथ देखकर फैंस का तो दिल ही खुश हो गया है। हालांकि नील भट्ट और आयशा सिंह की ये तस्वीरें ऐश्वर्या शर्मा के दिल को जलाकर राख कर देंगी। 

    Tags