गुम है किसी के प्यार में: सई की ननद बनकर धांसू एंट्री मारेगी 'तारक मेहता' की रीटा रिपोर्टर, गुडी पाडवा पर पक्का होगा रिश्ता?

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी का हिस्सा बनते ही प्रिया अहूजा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर दी हैं।

    गुम है किसी के प्यार में: सई की ननद बनकर धांसू एंट्री मारेगी 'तारक मेहता' की रीटा रिपोर्टर, गुडी पाडवा पर पक्का होगा रिश्ता?

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में जल्द ही एक नया ट्विस्ट आने वाला है। शो की कहानी में हाल ही में मेकर्स ने सत्या नाम के डॉक्टर की एंट्री करवाई है जो कि सई के पीछे पागल है। धीरे धीरे सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में सत्या के परिवार की एंट्री हो रही है। हाल ही में मेकर्स ने सत्या की मां को शो में जगह दी थी। अब जल्द ही सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में एक और एंट्री होने वाली है। 

    टीवी अदाकारा प्रिया अहूजा सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में सई की ननद का किरदार निभाने वाली हैं। इससे पहले प्रिया अहूजा सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आई थीं। इसी बीच प्रिया अहूजा की कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में प्रिया अहूजा मराठी लुक में नजर आ रही हैं। 

    इस पोस्ट के जरिए प्रिया अहूजा ने फैंस को गुड़ी वाडवा की बधाई दी है। प्रिया अहूजा की इन तस्वीरों को देखकर फैंस के बीच हंगामा मच गया है। लोगों को लग रहा है कि प्रिया अहूजा ने सीरियल गुम है किसी के प्यार में के लुक को शेयर कर दिया है। तस्वीरों में प्रिया अहूजा पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। प्रिया अहूजा के मराठी लुक ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। सब कह रहे हैं कि गुडी पाडवा के मौके पर कहीं सई और सत्या का रिश्ता तो नहीं पक्का होने वाला है।

    गौरतलब है कि प्रिया अहूजा चार साल बाद टीवी पर दस्तक देने जा रही हैं। टीवी पर वापसी को लेकर प्रिया अहूजा काफी खुश हैं। एक बच्चे की मां बनने के बाद प्रिया अहूजा ने फिर से अपने करियर पर फोकस करना शुरू कर दिया है। अब तो फैंस भी प्रिया अहूजा की वापसी का जश्न मना रहे हैं। 

    Tags