Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सत्या के साथ हनीमून मनाने के लिए गोवा जाएगी सई, उतारेगी सिर से प्यार का भूत

    सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में सत्या सई से प्यार का इजहार करेगा। वहीं विराट शराब के नशे में एक दूसरे को जमकर परेशान करने वाला है।

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सत्या के साथ हनीमून मनाने के लिए गोवा जाएगी सई, उतारेगी सिर से प्यार का भूत

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी बुरी तरह उलझ चुकी है। लोगों को लगने लगा था कि पाखी के जाने के बाद सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी सुधर जाएगी। हालांकि मेकर्स सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी को और भी पेचीदा बनाने में जुटे हुए हैं। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक आपने देखा, सई विराट की दी हुई साड़ी वट सावित्री की पूजा के दौरान पहनती है। सई की साड़ी देखकर अम्बा उस पर भड़क जाती है। अम्बा सई को सत्या के सामने खूब जलील करती है। वहीं सत्या सई को लेकर डेट पर जाता है। सई की पहली डेट पर भी जमकर हंगामा होने वाला है।

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, सत्या फोन करने के लिए रेस्टोरेंट से बाहर जाएगा। इसी बीच विराट सई के पास पहुंच जाएगा। शराब के नशे में विराट सई को खूब जलील करेगा। विराट सई से पूछेगा कि वो उनकी स्पेशल जगह पर सत्या को क्यों लेकर आई। सई विराट को शांत करने की कोशिश करेगी।

    विराट दावा करेगा कि सई ने उसकी जिंदगी को तबाह कर दिया है। इसी बीच सत्या सई के पास पहुंच जाएगा। सत्या विराट का गिरेबान पकड़ लेगा। सत्या के आते ही विराट बेहोश हो जाएगा। सई और सत्या मिलकर विराट को घर छोड़ेंगे। यहां पर भवानी सत्या पर भड़क जाएगी। जवाब में सत्या भी भवानी को सच का आइना दिखा देगा। 

    घर पहुंचकर सई सत्या को मनाएगी। सई कहेगी कि वो शादी के बाद सत्या की अच्छी दोस्त बनकर रहेगी। सत्या भी सई के साथ खाना खाने के लिए राजी हो जाएगा। सुबह होते ही अम्बा सई और सत्या को हनीमून पर भेजने का ऐलान करेगी। सवि ये बात विराट को बता देगी। सई विराट से कहेगी कि वो सत्या के साथ कहीं नहीं जाएगी। सत्या सई की सारी बातें सुन लेगा। सई के तेवर सत्या का दिल तोड़ने वाली हैं। 

    Tags