Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: बुढ़ापे में अपनी सासूमां की डोली उठवाएगी सई, कटेगी विराट के खानदान की नाक

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में सई विराट की मदद मांगने वाली है। वहीं सत्या एक बार फिर से अपने बाप से टकरा जाएगा। 

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: बुढ़ापे में अपनी सासूमां की डोली उठवाएगी सई, कटेगी विराट के खानदान की नाक

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी समय के साथ और भी दिलचस्प होती चली जा रही है। विराट और सई की राहें अलग होकर भी साथ हैं। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक आपने देखा, सई अपने काका को घर बुलाती है। सत्या सई के काका का स्वागत करता है। इस दौरान अम्बा को पता चलता है कि सई का काका ही उसका असली प्यार है। अपने पुराने प्यार को सामने देखकर अम्बा घबरा जाती है। अम्बा घबराहट में सारा सच सई को बता देती है। इसी बीच सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में एक धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है।

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अम्बा सई को अपनी लव स्टोरी सुनाएगी। अम्बा बताएगी कि किस तरह से सई के काका ने अपनी फर्ज निभाने के लिए प्यार की कुर्बानी दे दी। अम्बा की बातें सुनकर सई को विराट की याद आती है। सई को समझ आ जाता है कि लाख ड्रामे होने के बाद भी विराट उसे भुला नहीं पाया है। 

    सई फैसला करेगा कि वो अम्बा को उसका प्यार दिलवाकर ही रहेगी। सई हॉस्पिटल में अपने काका से बात करेगी। बातों ही बातों में सई अपने काका से सच उगलवा लेगी। रात होते ही सई अपने बच्चों को कहानी सुनाएगी। इस दौरान सत्या भी सई के साथ समय बिताएगा। सत्या और सई मिलकर बच्चों के साथ खूब मस्ती करेंगे। वहीं विनायक भी अपना नया परिवार देखकर खुश हो जाएगा। 

    दूसरी तरफ पुलिस पाखी के नाम का वॉरेंट लेकर च्वहाण हाउस पहुंच जाएगी। पुलिस बताएगी कि पाखी के नाम पर फ्रॉड का केस दर्ज हुआ है। ये बात जानकर भवानी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। सुबह होते ही सई विराट के पास पहुंच जाएगी। सई विराट से अम्बा की लव स्टोरी पूरी करवाने के लिए मदद मांगेगी। पहले तो विराट चौंक जाएगा बाद में वो सई की मदद करने के लिए राजी हो जाएगा। 

    Tags