Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई से पीछा छुड़ाकर भागेगा विराट, गढ़े मुर्दे उखाड़ेगा सत्या

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में सत्या अपने पिता के बारे में सब जान जाएगा। ऐसे में सत्या गुस्से से पागल हो जाएगा। 

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई से पीछा छुड़ाकर भागेगा विराट, गढ़े मुर्दे उखाड़ेगा सत्या

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी तेजी से आगे बढ़ रही है। जल्द ही सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में लीप आने वाला है। लीप से पहले सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक आपने देखा, सई अपनी काका की हालत के बारे में अम्बा को बताती है। सई की बातें सुनकर अम्बा की हालत खराब हो जाती है। अम्बा के बाद सई विराट से फोन पर बात करती है। 

    सत्या सई की सारी बातें सुन लेता है। सच सामने आते ही सत्या घर में जमकर ड्रामा करने वाला है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, सई सत्या को संभालने के की कोशिश करेगी। सई बताएगी कि उसके काका बस कुछ दिनों के मेहमान हैं। ये बात सुनकर सत्या का गुस्सा ठंडा हो जाएगा। सत्या कहेगा कि वो अपने बाप की शक्ल भी नहीं देखना चाहता है। अपने बाप के भाग जाने के बाद वो लोगों के ताने सह चुका है। 

    सत्या सई से कहेगा कि ये राज उसकी मां को नहीं पता चलना चाहिए। सई बताएगी कि अम्बा पहले दिन से सारी बात जानती है। जिसके बाद सत्या अपनी मां से मिलने जाएगा। अम्बा और सत्या मिलकर घर पर आई नई मुसीबत के बारे में बात करेंगे। सत्या के सामने अम्बा फैसला करेगी कि वो अपने पति से मिलने जाएगी। हॉस्पिटल में विराट सई के काका के साथ समय बिताएगा। इस दौरान अम्बा भी हॉस्पिटल पहुंच जाएगी।

    अम्बा अपने पहले प्यार को देखकर इमोशनल हो जाएगी। अम्बा अपने पति के गले लगकर खूब रोने वाली है। इस दौरान सई के काका भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे। अम्बा सई के काका को ऑपरेशन करवाने के लिए राजी कर लेगी। वहीं विराट सबके आते ही हॉस्पिटल से निकल जाएगा। अश्विनी फोन करके सई को विराट के बारे में बताएगी।

    अश्विनी खुलासा करेगी कि विराट ने सई से दूर होने के लिए अपना ट्रांसफर करवा लिया है। अश्विनी सई से कहेगी कि विराट उसके बिना नहीं रह सकता। सई को विराट को रोकना ही होगा। 

    Tags