Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई और विराट को मौत के घाट उतारेगा सत्या,सिर पर सवार होगा खून

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में सत्या के सिर पर खून सवार होने वाला है। सत्या गुस्से में विराट और सई की जान ले लेगा।

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई और विराट को मौत के घाट उतारेगा सत्या,सिर पर सवार होगा खून

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहान की कहानी में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। सई की शादी के बाद वो विराट से अपना पीछा नहीं छुड़ा पा रही है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में अब तक आपने देखा, वट सावित्री की पूजा के बाद विराट और सत्या के बीच जबरदस्त झगड़ा होगा। विराट से लड़ने के बाद सत्या सई की क्लास लगाता है। सई सत्या का गुस्सा शांत करने की कोशिश करती है। वहीं सत्या सत्या की मां को एक इवेंट में डांस करने का ऑफर देता है। विराट की ये हरकत एक नई मुसीबत को जन्म देने वाली है। 

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में आपने देखा, सत्या और सई मिलकर अम्बा से बात करेंगे। सई अम्बा को समझा देगी कि उसे परिवार की महिलाओं के लावणी करने से कोई दिक्कत नहीं है। सई अपनी सास को एक कलाकार बताएगी। सई की बातें अम्बा को खुश कर देंगी। अम्बा इस इवेंट में डांस करने के लिए हामी भर देगी। 

    इवेंट में अम्बा की नजर निनाद से टकरा जाएंगी। इस दौरान भवानी अम्बा को जलील करेगी। अम्बा भी इस बार भवानी को मुंह तोड़ जवाब देगी। सई और सत्या को साथ देखकर विराट चिढ़ जाएगा। स्टेज पर विराट, सई और सत्या को सम्मानित किया जाएगा। सत्या, सई और विराट को सम्मान पाते देखकर परिवार के लोग और बच्चे बहुत खुश हो जाएंगे। 

    इवेंट के दौरान सई अपनी सास और उसकी कला की खूब तारीफ करेगी। विराट भी इस बार सई को सपोर्ट करेगा। इवेंट के बाद विराट और सत्या जमकर शराब पीएंगे। इस दौरान विराट और सत्या सई के मुंह से सच सुनने की कोशिश करेंगे। सई सत्या को बताएगी कि वो अब भी विराट से ही प्यार करती है। जल्द ही सत्या विराट और सई की नजदीकियों से परेशान हो जाएगा। गुस्से में आकर सत्या, सई और विराट का खून कर देगा। 

    Tags