Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई की जान खतरे में आता देख घबरा जाएगा डॉक्टर सत्या, विराट की हालत होगी खराब

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में डॉक्टर सत्या सई के लिए चिंता जाहिर करता हुआ नजर आएगा। वहीं, विराट को उस पर होगा गर्व। 

    image

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में के अंदर सई की जिंदगी खतरे में आने वाली है। सई को खोने से डर से डॉक्टर सत्या उसके लिए अपनी फीलिंग जाहिर करते हुए दिखाई देंगे। एक बहुत बड़ा ट्विस्ट सीरियल के अंदर आने वाला है। हाल ही में सीरियल के एपिसोड के अंदर दिखाया गया था कि डीजीपी सर के ऊपर ग्रेनेड से हमला होता है जोकि उनके शरीर में आकर अटक जाता है। उन्हें फिर ऑपरेशन थिएटर ले जाया जाता है। विराट ये बात सभी को बता देता है। 

    सीरियल के अंदर दिखाया जाएगा कि सई और सत्या से अपनी निजी दुश्मनी भूलकर विराट आगे बढ़ेगा। विराट इस परेशानी को हल करने के लिए बम डिफ्यूज करने वाली टीम को भी हॉस्पिटल बुलाया जाएगा। जोकि उन्हें ये बताएंगे कि डीजीपी से अटैच ग्रेनेड को डिफ्यूज करने काफी मुश्किल है। ऐसा होने पर सब मर भी सकते हैं। लेकिन विराट बोलता है कि ऐसा कुछ भी नहीं होगा। अपने पिता सीनियर कमिश्नर के सीने पर सिया हाथ रख लेती है। वो बार-बार बोलती है कि उसे डर लग रहा है। जब विराट और सई उसे बताते हैं कि पिता के सीने में ग्रेनेड है। यह सुनते ही सिया डर जाती है और अपना हाथ पिता के सीने से हट लेती है। लेकिन तुरंत ही सई अपना हाथ कमिश्नर के सीने पर रख लेती है। ऐसा होने पर धमका नहीं होता है। 

    सत्या ने जताई सई के लिए चिंता

    सई को ऐसा करता देख विराट और सत्या को गुस्सा आ जाता है। डॉक्टर सत्या सई की चिंता जताते हुए कहेगा कि वो उसे खो नहीं सकता है। वहीं, विराट सई पर प्राउड करता हुआ दिखाई देगा। जहां डॉक्टर सत्या परेशान हो जाएगा। वहीं, सई विराट को अपने बच्चों के लिए घर जाने को कहेगी। 

    Tags