गुम है किसी के प्यार में: सई के लिए अपने हाथों से खाना बनेगा डॉक्टर सत्या, विराट की जलकर होगी राख

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में इस वक्त डॉक्टर सत्या सई की मदद के लिए पूरी तरह से तैयार होता दिखाई दे रहा है। साथ ही वो सई के लिए खाना भी बनता है। 

    गुम है किसी के प्यार में: सई के लिए अपने हाथों से खाना बनेगा डॉक्टर सत्या, विराट की जलकर होगी राख

    सीरियल गुम है किसी के प्यार के अंदर फुल ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल की कहानी में जिस तरह से ट्विस्ट एंड टर्न वो लोगों का काफी पसंद आ रहा है। सीरियल गुम है किसी के प्यार के अंदर डॉक्टर सत्या से बात करने के लिए विराट पहुंचता है। ये बात विराट को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती। डॉक्टर सत्या विराट और सई को बताता है उन्होंने इस केस और खराब बना दिया है। सत्या विराट को जाने के लिए कहता है। यहां तक की सई भी विराट को केबिन से जाने के लिए कह देती है। सत्या सई को बताता है कि विराट की इस हरकत सेे उसकी और परेशानी बढ़ गई है। उसे ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए था। इसके बाद सत्या सई से विराट और पाखी के साथ हुई पूरी बात के बारे में बताता है। 

    डॉक्टर सत्या सई के साथ हुई अपनी बातचीत को रिकॉर्ड करके घर में सुन रह होता है ताकि वो इस केस को आसानी से लड़ सके। सत्या के घरवाले और जानने वाले ये सब चीज देखकर काफी खुश होते हैं। वो सत्या को चिढ़ाने की भी कोशिश करते हैं। सत्या सभी से कह देता है कि ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा वो समझ रहे हैं। वहीं, भवानी काकू विराट से पूछती है कि ऐसा कोई रास्ता नहीं जिससे वो सई को बचा सकें। ऐसे में विराट कहता है कि वो पहले ही सई के लिए मुसीबत खड़ी कर चुका है। लेकिन उसे सई को बचाने के लिए एक रास्ता निकाल लिया है। 

    इसके बाद डॉक्टर सत्या सई को अपने साथ उन जगहों पर चलने के लिए कहता है जहां से वो सबूत इकट्ठा कर सकें। इस दौरान सत्या और सई के नोकझोक होती हुई भी दिखाई देती है। सत्या और सई दोनों सिटी हॉस्पिटल जाते हैं औऱ वहां पर सबूत इकट्ठा करने की कोशिश करते हैं। दोनों फिर ढाबे पर खाना खाते हैं। ऐसे में सत्या सई के लिए खाना भी बनाता है। 

    Tags