Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट लगाएगा सई-सत्या के बीच आग, हनीमून पर जाने से पहले होगा हंगामा

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में विराट के चलते डॉक्टर सत्या और सई के बीच झगड़ा होने वाला है। सई पर पहली बार डॉक्टर सत्या बुरी तरह से गुस्सा होगा। 

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट लगाएगा सई-सत्या के बीच आग, हनीमून पर जाने से पहले होगा हंगामा

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में डॉक्टर सत्या सई से गुस्सा होता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, विराट सवि को अपने घर पर लेकर आएगा जिससे चलते चव्हाण परिवार में खुशियां आ जाएगी। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट और सवि दोनों एक कमरे में बात कर रहे होंगे। सवि विराट को बताएगी कि वो बड़ी होकर एक पुलिस अधिकारी बनेगी, ये सुनकर विराट काफी खुश हो जाता है। इसके बाद सवि विराट को बताती है कि उसकी आई सई और डॉक्टर सत्या दोनों हनीमून पर जा रहे हैं। ऐसे में क्या वो पिकनिक पर जा सकती है। ये सुनकर विराट काफी गुस्सा हो जाएगा। 

    विराट सई को फोन करके खूब सुनाएगा। वो सई से नौटंकी बंद करने के लिए कहता है। विराट कहता है कि तुम आखिर हनीमून पर सवि और विनायक को छोड़कर कैसे जा सकती हो? तुम इतनी स्वार्थी कैसे हो सकती हो? लेकिन विराट को सई बताती है कि वो हनीमून पर नहीं जा रही है। क्योंकि उसका एक लेक्चर है। जोकि उसे अटेंड करना है। ये सारी बातें डॉक्टर सत्या दूसरे कमरे से सुन रहा होगा। डॉक्टर सत्या को इस बात पर गुस्सा आएगा कि आखिर सई ने ये बात पहले उसे क्यों नहीं बताई। वो उसके सामने ही टिकट फाड़ देगा। 

    सवि अगले दिन सई को फोन करती है और बताती है कि उसके बाबा विराट कल रात से काफी परेशान थे। क्या वो वीनू दादा की मां (पाखी) नहीं मिल रही है इसीलिए परेशान है क्या? सई ऐसे में सवि को विराट का ख्याल रखने के लिए कहती है। ये सारी बातें अंबा कमरे के बाहर सुन रही होती है। अंबा फिर डॉक्टर सत्या के पास जाती है और उससे कहती है कि मुझे पता है कि सई नहीं जाना चाहती है। लेकिन सत्या कहता है कि इसमें सई की कोई गलती नहीं है। सत्या अंबा को बताता है कि विराट और सई ने रॉकेट विस्फोट से सभी को बचाया था ऐसे में पुलिस उन्हें सम्मानित करने वाली है और उसके लिए निमंत्रण दिया है। वहीं, विराट ये तय करता है कि इस फंक्शन में नहीं जाएगा। 

    Tags