गुम है किसी के प्यार में: विराट के षड्यंत्र का पर्दाफाश करके खूब इतराई सई, पाखी को दिया मुंहतोड़ जवाब

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में के सेट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में सई अपनी बेटी के साथ समय बिताती नजर आ रही है। 

    गुम है किसी के प्यार में: विराट के षड्यंत्र का पर्दाफाश करके खूब इतराई सई, पाखी को दिया मुंहतोड़ जवाब

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में इस समय खूब हंगामा मचा हुआ है। विराट अपनी शादी को बचाने के लिए अपना शैतानी दिमाग लगा रहा है। सच जानने के बाद भी विराट सई को सच बताने के लिए राजी नहीं है। हालांकि जल्द ही सई विराट की चोरी पकड़ लेगी। सई जान जाएगी कि विनायक ही उसका असली बेटा है। ये सच सामने आने से पहले ही सई की एक वीडियो ने हंगामा मचा दिया है। कुछ समय पहले ही आयशा सिंह ने सोशल मीडिया पर के वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में आयशा सिंह अपनी ऑनस्क्रीन बेटी आरिया सकारिया के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। 

    इस वीडियो में आयशा सिंह पप्पी झप्पी गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सई विराट की जगह उसकी बेटी को पप्पियां और झप्पियां दे रही है। इस दौरान आयशा सिंह ऑरेंज कलर का प्यार सा सूट पहने नजर आईं। वहीं अरिया सकारिया भी बहुत क्यूट लग रही हैं। आयशा सिंह ने अपनी ऑनस्क्रीन बेटी के साथ खूब धमाल मचाया।

    अब आयशा सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आयशा सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि वो इसी तरह पप्पियां और झप्पियां देकर अपने दिन की शुरुआत करती हैं। आयशा सिंह की ये वीडियो देखकर तो पाखी को भी जलन हो जाएगी। तभी तो फैंस भी आयशा सिंह और अरिया सकारिया की इस केमिस्ट्री को बहुत पसंद कर रहे हैं। 

    गौरतलब है कि सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में सई बुरी तरह से फंस चुकी है। सई अपने पति को तो पहले ही खो चुकी है। अब सई की विना.क को हासिल करने की उम्मीद भी मर रही है। हालांकि जल्द ही सई जान जाएगी कि विराट ने उसे धोखा दिया है। सई एक बार फिर से विनायक से जुड़े दस्तावेज खोज निकालेगी। सई जान जाएगी कि विनायक ही वो बच्चा है जिसे उसने सालों पहले एक्सीडेंट में खो दिया था। 

    Tags