गुम है किसी के प्यार में: डॉक्टर सत्या से शादी करेगी सई, देखिए कैसे विराट के अरमानों का घोटेगी गला

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल के अंदर विराट को छोड़कर सई डॉक्टर सत्या से शादी कर लेगी। इससे जुड़ा प्रोमो देखिए यहां। 

    गुम है किसी के प्यार में: डॉक्टर सत्या से शादी करेगी सई, देखिए कैसे विराट के अरमानों का घोटेगी गला

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में के अंदर काफी कुछ होता हुआ दिखाई देने वाले है। इस सीरियल की कहानी अब आने वाले टाइम में पूरी तरह से बदलने वाली है। सीरियल के अंदर सई विराट की खुशी के लिए अपने सारे अरमान दांव पर लगा देगी और डॉक्टर सत्या से शादी कर लेगी। जी हां, इससे जुड़ा प्रोमो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस सीरियल के इस प्रोमो को देखने के बाद काफी ज्यादा हैरान हो रहे हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि किसी ने भी इस ट्विस्ट की उम्मीद नहीं की थी। 

    दरअसल स्टार प्लस ने सीरियल गुम है किसी के प्यार में से जुड़ा प्रोमो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। प्रोमो में सई अपनी शादी के लिए तैयारी होती हुई दिखाई देती है। वो मराठी दुल्हन के आउटफिट को पहने हुए नजर आती है। वहीं, विराट दूल्हे की पोशाक में खुशी के मारे झूमते हुए दिखाई देते हैं। सई प्रोमो में कहती है कि तुम्हारी खुशी के लिए एक नई शुरुआत करनी होगी। इसके बाद स्टार प्लस के प्रोमो को यहीं रोक दिया जाता है। लेकिन बाद में जो फैन पेज ने सीरियल का प्रोमो रिलीज किया है उसमें आगे दिखाया जाता है कि विराट सई से शादी करने के लिए मंदिर पहुंचता है। लेकिन वो देखता है कि सई डॉक्टर सत्या के साथ हाथ थामे खड़ी होती है। सत्या दूल्हे की पोशाक में नजर आते हैं। सई की मांग में सिंदूर होता है और गले मे मंगलसूत्र, जिसे देखकर विराट चौंक जाता है। आप भी यहां देखिए सीरियल से जुड़ा प्रोमो यहां। 

    गुम है किसी के प्यार में से जुड़े इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस खुद को कमेंट्स करने से नहीं रोक पाए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- सई सत्या से एक डील के तौर पर शादी कर रही है। जैसे की विराट ने सई से शादी की थी और बाद में दोनों प्यार में पड़ गए थे। सई अब सत्या से शादी करेगी। इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- सई और विराट अब कभी भी एक नहीं होंगे। वहीं, तीसरे यूजर ने प्रोमो देख लिखा- सई और सत्या के लिए हम बहुत खुश है। 

    Tags