ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 20 साल के जेनरेशन लीप के बाद हर्षद चोपड़ा की हुई छुट्टी, एक्टर का छलका दर्द

    स्टार प्लस का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 20 साल का जेनरेशन लीप आने वाला है। हर्षद चोपड़ा ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से बाहर निकलने के बारे में खुलकर बात की और कहा कि आगे बढ़ने में समय लगता है।

    Harshad Chopda

    Harshad Chopda

    स्टार प्लस का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शो में जल्द ही 20 साल का जेनरेशन लीप आने वाला है। लीप के बाद हर्षद चोपड़ा उर्फ अभिमन्यु और प्रणाली राठौड़ उर्फ अक्षरा शो से बाहर हो जाएगे। अब नई स्टार कास्ट नई कहानी लेकर आने वाली है। अभिमन्यु-अक्षरा के बाहरे होते ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी लीड रोल में नजर आने वाले है। समृद्धि शुक्ला उर्फ अभिरा और शहजादा धामी उर्फ अरमान का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। प्रणाली और हर्षद के शो से बाहर होने से फैंस का दिल टूट गया है। अब महीनों की चुप्पी के बाद हर्षद ने आखिरकार अपने शो से बाहर निकलने के बारे में खुल कर बात की है और इसकी तुलना ब्रेकअप से करते हुए कहा है कि आगे बढ़ने में समय लगता है।

    एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में एक्टर ने कहा कि 'अब सब कुछ यादें बन गई है। जब आप किसी शो में काम करते हैं, तो आप हर शॉट में अपना बेस्ट देते हैं। हम अपना खून, पसीना, कड़ी मेहनत और पूरे मन के साथ काम करते हैं, इसलिए हर चीज एक खूबसूरत याद बन जाती है। इस बार फीलिंग्स बहुत गहरी हैं क्योंकि हम शो छोड़ रहे हैं।' इसकी ब्रेकअप से तुलना करते हुए हर्षद चोपड़ा ने कहा, 'जब भी कोई शो खत्म होता है तो यह ब्रेकअप की तरह लगता है, इससे उबरने में थोड़ा समय लगता है क्योंकि उससे फीलिंग्स जुड़ी होती हैं और क्लैरिटी नहीं होती है। अब हमारे साथ यही स्थिति है।'

    इसके अलावा हर्षद चोपड़ा ने बताया कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बिताए गए दो साल दर्शकों के लिए हंसी और आंसू लेकर आए हैं। उन्होंने एक्सेप्ट किया कि उन्होंने कुछ गलतियां की होंगी उसके लिए उन्होंने दर्शकों से माफी भी मांगी। फैंस की रिएक्शन के बारे में बात करते हुए, हैंडसम हंक ने कहा कि यह उनके दर्शकों और उनके लिए एक मिलीझुली फीलिंग्स है। उनका मानना है कि दर्शक यह तय कर सकते हैं कि उन्हें उनके जाने पर खुशी महसूस करनी चाहिए या दुख।

    वहीं शो में अभिमन्यु की भूमिका निभाने वाले हर्षद चोपड़ा ने नेक्स्ट जेनरेशन एक्टर्स को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, 'हम लीप और अगली जेनरेशन के लिए बेहद खुश हैं। यह बहुत अच्छी खबर है। ये रिश्ता क्या कहलाता है एक ऐसा शो है जो आपको हमेशा दोगुनी सफलता देता है जब आप अपना बेस्ट देते हैं और लगन और कड़ी मेहनत से काम करते हैं। शो की अगली पीढ़ी, समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी को मेरी सलाह है कि वे इसका पालन करें और अपना बेस्ट दें। मेरी शुभकामनाएं।'

    हाल में दर्शकों ने नए कलाकारों के प्रोमो की एक झलक देखी, जहां समृद्धि शुक्ला (अभिरा), शहजादा धामी (अरमान), प्रतीक्षा होनमुखे (रूही) और शिवम खजुरिया (रोहित) शो में नजर आएंगे। प्रोमो में अभिरा और अरमान की इमोशनल रोलरकोस्टर राइड को दिखाया गया है और कैसे दोनों एक शादी में उलझ जाते हैं। वहीं एक बार फिर से कहानी में पुराना ड्रामा देखने को मिलने वाला है। इस नए सफर को 6 नवंबर से सोमवार से शुक्रवार रात 9.30 बजे स्टार प्लस पर देखें। ये रिश्ता क्या कहलाता है के निर्माता राजन शाही हैं।

    Tags