Holi Special: अंकिता की होली पार्टी में अभिषेक कुमार-ईशा मालवीय ने डाली जान, विक्की जैन ने दी बॉबी देओल को टक्कर

    अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने होली की एक पार्टी रखी थी, जिसमें कई फेमस सेलेब्स शामिल होते हुए दिखाई दिए थे। यहां देखिए उसकी एक झलक।

    Holi Special: अंकिता की होली पार्टी में अभिषेक कुमार-ईशा मालवीय ने डाली जान, विक्की जैन ने दी बॉबी देओल को टक्कर

    इस वक्त देशभर में होली का त्योहार जबरदस्त तरीके से मनाया जा रहा है। इस त्योहार में जान डालने का काम बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स रह चुके विक्की जैन और अंकिता लोखंडे बखूबी करते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और कई सेलेब्स को अपनी शानदार होली पार्टी में बुलाया। इस होली पार्टी में कई सारे सितारे शामिल होते हुए नजर आएं। आइए जानते हैं कि किन-किन सितारों ने बढ़ाई है पार्टी की शान। 

    मनीषा रानी

    अंकिता लोखंडे औऱ विक्की जैन की होली पार्टी का हिस्सा बनने के लिए झलक दिखला जा की विनर मनीषा रानी पहुंची थी। इस दौरान उनके चेहरे की स्माइल देखने लायक थी। फुल मस्ती भरे अंदाज में मनीषा रानी फैंस को दिखाई दी। 

    अभिषेक कुमार

    इसके बाद पार्टी का हिस्सा बिग बॉस फेम चुके अभिषेक कुमार भी बनते हुए दिखाई दिए। अभिषेक व्हाइट कलर के कपड़ों के साथ येलो कलर की शर्ट पहने हुए काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने पार्टी में मौजूद सभी पैपराजी को होली विश भी किया। 

    सनी लियोनी

    एक्ट्रेस सनी लियोनी भी होली का जश्न मनाने के लिए विक्की और अंकिता की पार्टी में पहुंची थीं। पार्टी में वो अपने तीनों बच्चों और पति संग नजर आईं। उन्हें ट्रेडिशनल अवतार में देखकर फैंस का दिल खुश हो गया।

    ईशा मालवीय

    अंकिता-विक्की की पार्टी में ईशा मालवीय एकदम पंजाबी कुड़ी बनी हुई दिखाई दी। उनके लुक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। उन्होंने पैपराजी को गुंजियां बांटकर सभी का दिल खुश कर दिया।

    प्रियंका चाहर चौधरी-अंकित गुप्ता

    इसके अलावा इस होली पार्टी में एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और एक्टर अंकित गुप्ता भी पहुंचे थे। पार्टी में वो एक-दूसरे के गाल पर रंग लगाते हुए नजर आएं। फैंस उनकी जोड़ी को फिर से साथ देखकर काफी खुश हो गए। 

    शिव ठाकरे

    वहीं, इस पार्टी की शान बढ़ाने का काम शिव ठाकरे बखूबी करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने फुल मस्त अंदाज में सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।

    विक्की जैन का डांस स्टेप वायरल

    इन सबके अलावा अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपनी पार्टी में जान डालते हुए जबरदस्त डांस किया। अंकिता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो डांस करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में विक्की जैन जिस तरह से गिलास के साथ डांस करते हुए नजर आए हैं। उसे देखकर फैंस कह रहे हैं कि उनका ये स्टेप वायरल होने वाला है। 

    Tags