इमली एक्टर गशमीर महाजनी के पिता रवींद्र महाजनी का मृत शरीर मिला, संदिग्ध स्थितियों में हुई मौत

    इमली एक्टर गशमीर के पिता का अपार्टमेंट में मिला शव, अकेले रहते थे एक्टर

    इमली एक्टर गशमीर महाजनी के पिता रवींद्र महाजनी का मृत शरीर मिला, संदिग्ध स्थितियों में हुई मौत

    टीवी सीरियल 'इमली' एक्टर गशमीर महाजनी के पिता रवींद्र महाजनी की मृत्यु हो गई है। वो एक मराठी एक्टर और डायरेक्टर भी थे। रवींद्र महाजनी शुक्रवार को पुणे के तालेगांव दाभाड़े में एक किराए के अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। पुलिस के मुताबिक वो अकेले ही इस घर में रह रहे थे। उनकी मौत की भनक तक किसी को नहीं लगी। पड़ोसियों ने अपार्टमेंट से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी, तब पुलिस उनके घर पहुंची।

    जब पुलिस पहुंची तो घर अंदर से बंद था। इसके बाद स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पुलिस दरवाजा तोड़कर घर गई। वहां तो अंदर रवींद्र महाजनी का शव पड़ा था। ये घटना शुक्रवार की है और पुलिस के मुताबिक कि रवींद्र का निधन करीब दो से तीन दिन पहले ही हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने दिवंगत एक्टर के परिवार सूचना दे दी थी। पुलिस रवींद्र महाजनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बेटे गशमीर की तरफ से अभी इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।

    रवींद्र का करियर

    रवींद्र महाजनी का जन्म कर्नाटक के बेलगाम में हुआ था। उनके करियर की शुरुआत फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से शुरू थी। ये अमिताभ बच्चन की भी पहली फिल्म थी। इस फिल्म में रवींद्र ने पुलिस इंस्पेक्टर का रोल किया था। लेकिन उन्हें 1974 में किरण शांताराम के डायरेक्शन में बनी फिल्म झुंज से सक्सेस मिली थी। एक्टर का मराठी फिल्मों में भी नाम रहा है। इसके बाद उनकी कई फिल्मों जैसे ‘आराम हराम है’, ‘लक्ष्मी’, ‘लक्ष्मी ची पावलम’,’ देवता’, ‘गोंधलाट गंडल’ और ‘मुंबई चा फौजदार’ में काम किया। आखिरी बार वो अर्जुन कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'पानीपत' में नजर आए थे। 

    रवींद्र के बेटे गशमीर भी पॉपुलर एक्टर हैं। उन्हें इमली के अलावा झलक दिखलाजा जैसे रिएलिटी शोज में भी अपना हुनर दिखाते देखा गया है।

    Tags