बिग बॉस 15 के बाद पहली बार मिले जय भानुशाली और विशाल कोटियान; देखिये

    जय ने विशाल पर दोगला होने के साथ कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। लेकिन शो के बाहर आ कर दोनों के बीच के शिकवे गिले दूर हो गये हैं। हाल में दोनों एक्टर्स ने मुलाकात की जिसकी एक तस्वीर मिल गई है।

    बिग बॉस 15 के बाद पहली बार मिले जय भानुशाली और विशाल कोटियान; देखिये

    बिग बॉस 15 में जय भानुशाली और विशाल कोटियन की दोस्ती को खूब पसंद किया गया था। शो के दौरान दोनों को जय और वीरू की जोड़ी के नाम से जाना जाता था। वहीं दोनों के बीच बड़े झगड़े भी देखे गए। जय ने विशाल पर दोगला होने के साथ कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। लेकिन शो के बाहर आ कर दोनों के बीच के शिकवे गिले दूर हो गये हैं। हाल में दोनों एक्टर्स ने मुलाकात की जिसकी एक तस्वीर मिल गई है।

    Jay Bhanushali and Vishal Kotian

    इस तस्वीर में जय और विशाल को साथ में खड़े देखा जा सकता है। जय की गोदी में बेटी तारा नज़र आ रही है। ये तस्वीर बिग बॉस के फैंस को बहुत पसंद आने वाली है। आप भी देखिये बिग बॉस 15 के बाद पहली बार मिले जय और वीरू।

    बता दें, बिग बॉस 15 में एंट्री लेने वाले जय को सबसे दमदार खिलाड़ी माना गया था। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी है कि वो शायद आसानी से गेम से बाहर नहीं निकलते। लेकिन बिग बॉस पर्सनालिटी दिखाने का गेम है। इस शो में जय भानुशाली की गेम प्लानिंग बाहर बैठी ऑडियंस को पसंद नहीं आई और उन्हें शो के कुछ शुरुआती हफ़्तों में गेम से बाहर होना पड़ा। जय का बाहर जाना उनके फैंस के लिए भी दुखद था। लेकिन गेम के हिसाब से इसे सही माना गया। कुछ सेलेब्स ने तो जय पर एंटरटेन न करने का भी आरोप लगाया था।

    वहीं दूसरी तरफ विशाल भी लंबे समय तक गेम में नहीं टिक पाए। उन्होंने शमिता शेट्टी से बहन का रिश्ता बनाया। लेकिन फिर गेम में उनकी बुराइयां भी की। विशाल के इस दोगले रवैये पर घर में आई मीडिया ने भी सवाल उठाया था। विशाल भी शो से जल्दी बाहर हो गये। हालांकि, बिग बॉस के बाद शो के बड़े दोस्त और दुश्मन जय और विशाल पहली बार मिले।

    Tags