झलक दिखलाजा 10: जज माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही ने कंटेस्टेंट के थिरकाये कदम, वीडियो

    ज माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही के नये प्रोमो सामने आए हैं। इन प्रोमोज़ में दोनों जजेस को शो के कंटेस्टेंट के साथ परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है।

    झलक दिखलाजा 10: जज माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही ने कंटेस्टेंट के थिरकाये कदम, वीडियो

    झलक दिखलाजा का नया सीजन 5 साल बाद टीवी पर आने वाला है। कंटेस्टेंट की जानकारी हमने आपको पहले ही दी थी। अब जज माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही के नये प्रोमो सामने आए हैं। इन प्रोमोज़ में दोनों जजेस को शो के कंटेस्टेंट के साथ परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। पहले प्रोमो में माधुरी दीक्षित अपने फेमस लावणी स्टाइल कंटेस्टेंट अमृता खंडविलकर के साथ करती दिख रही हैं। अमृता एक मशहूर डांसर और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने आलिया भट्ट की राजी में सहित कई फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही अपने लावणी के लिए बहुत फेमस हैं। ऐसे में अमृता डांस दीवा माधुरी के साथ थिरकती हुई नजर आ रही हैं। जज और कंटेस्टंट के बीच ये डांस की टक्कर मज़ेदार लग रही है।

    अगले प्रोमो में जज नोरा कंटेस्टेंट गशनीर महाजन के साथ वेस्टर्न स्टाइल परफॉर्म करती देखी जा रही हैं। गशनीर बहुत फेमस आर्टिस्ट नहीं हैं लेकिन उनके इस डांस परफॉर्मेंस को देख कर लग रहा है कि वो झलक के इस सीजन में कमाल करने वाले हैं। देखिये नोरा के साथ कैसे कदम से कदम मिलाकर नाच रहे हैं एक्टर-

    बता दें, इस बार झलक दिखलाजा बेहद खास होने वाला है। इस बार माधुरी दीक्षित की बतौर जज शो पर वापसी हुई है। कई पॉपुलर कंटेस्टेंट जैसे शिल्पा शिंदे, निया शर्मा, पारस, अमृता डांस करते नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा कई औए फेमस कंटेस्टेंट आपस मे एक दूसरे को टक्कर देते दिखेंगे। इस नए की शुरुआत अगले हफ्ते 3 सितंबर से हो रही है। 

    Tags