नोरा फतेही ब्रेकअप के दर्द को आज भी नहीं पाईं हैं भुला, अपने एक्स को याद करके हुईं इमोशनल

    झलक दिखला जा 10 के फिनाले में एक डांस परफॉर्मेंस देखते समय नोरा फतेही रोने लग गईं। इस दौरान नोरा फतेही ने बताया कि परफॉर्मेंस देखते समय उनको अपना ब्रेकअप याद आ गया। 

    नोरा फतेही ब्रेकअप के दर्द को आज भी नहीं पाईं हैं भुला, अपने एक्स को याद करके हुईं इमोशनल

    कलर्स टीवी का रिएलिटी शो झलक दिखला जा 10 का सफर खत्म हो चुका है। बीती रात करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही ने गुंजन सिन्हा को झलक दिखला जा 10 की ट्रॉफी थमा दी। इसके के साथ ही झलक दिखला जा 10 ने टीवी को अलविदा कह दिया। फिनाले में रुबीना दिलैक, गश्मीर महाजनी, फैजल शेख और सृति झा जैसे सितारे गुंजन सिन्हा को कड़ी टक्कर देते नजर आए। झलक दिखला जा 10 के फिनाले एपिसोड में टीवी सितारों ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। इस दौरान टीवी अदाकारा सृति झा ने भी अपने डांस का हुनर जजों को दिखाया। सृति झा का डांस देखकर तो नोरा फतेही अपने अतीत की दुनिया में खो गईं। सृति झा की परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही को फूटफूटकर रोते हुए देखा गया। 

    दरअसल सृति झा ने नोरा फतेही के हाने बड़ा पछताओगे पर डांस किया है। परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद नोरा फतेही ने इस गाने को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। नोरा फतेही ने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान उनका ब्रेकअप हुआ था। ब्रेकअप होने का दर्द नोरा फतेही को शूटिंग के दौरान भी महसूस हुआ था। 

    नोरा फतेही ने बताया, 'हर लड़की जिंदगी में एक न एक बार ब्रेकअप के दर्द से गुजरती है। मैं भी उस समय अपने ब्रेकअप का सामना कर रही थी। ब्रेकअप के बाद मैं बुरी तरह से टूट गई थी। उस घटना ने मेरी जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया। मुझे आज भी वो दर्द महसूस होता है। ये डांस परफॉर्मेंस देखकर मेरी यादें फिर से ताजा हो गईं।'

    गौरतलब है कि नोरा फतेही का गाना बड़ा पछताओगे साल 2019 में रिलीज हुआ था। इस गाने में नोरा फतेही, विक्की कौशल को धोखा देती नजर आई थीं। असल जिंदगी में भी नोरा फतेही किसी से धोखा खा चुकी हैं। एक इंटरव्यू में नोरा फतेही ने अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की थी। नोरा फतेही ने बताया था कि ब्रेकअप के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थीं। हालांकि नोरा ने कभी भी अपने एक्स लवर का नाम जमाने को नहीं बताया। 

    Tags