रियलिटी शोज़ के इन कोरियोग्राफर्स ने आपस में कर ली शादी, रुएल और स्नेहां हुए एक

    कोरियोग्राफर रुएल ने थाम लिया स्नेहा का हाथ...देखिये शादी की तस्वीरें 

    रियलिटी शोज़ के इन कोरियोग्राफर्स ने आपस में कर ली शादी, रुएल और स्नेहां हुए एक

    कई टीवी रियलिटी शो में सेलेब्स कंटेस्टेंट के साथ बतौर कोरियोग्राफर काम चक्र चुके रुएल दौसन वरिंदानी ने साथी कोरियोग्राफर स्नेहा से शादी कर ली है। दोनों झलक दिखलाजा, नच बलिये, सुपर डांसर, इंडियाज बेस्ट डांसर जैसे शो में अपनी कोरियोग्राफी दिखा चुके हैं। रुएल तो सुपर डांसर सीजन 1 के विनर कोरियोग्राफर भी थे। उनके साथ सीजन की विनर दित्या भांडे थीं जिन्हें बाद में कई फिल्मों में भी देखा गया।

    रुएल और स्नेहा की शादी की तस्वीरें और वीडियोज उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर मौजूद हैं। दोनों के साथ इंडस्ट्री के कुछ और कोरियोग्राफर नज़र आ रहे हैं। ये वीडियो पसंद किये जा रहे हैं। दोनों पेशे से कोरियोग्राफर हैं और रियलिटी शोज़ के दौरान ही इनका प्यार परवान चढ़ा था। अब इंडस्ट्री में दोनों की अच्छी खासी पहचान है।

    रुएल ने जब सुपर डांसर का ख़िताब का बतौर कोरियोग्राफर जीता तो जज अनुराग बसु ने अपनी फिल्म जग्गा जासूस में रणबीर कपूर के साथ ‘गलती से मिस्टेक’ कोरियोगारफ करवाया था। ये गाना और डांस स्टेप खूब पसंद किये गये थे। वहीँ स्नेहा लगातार रियलिटी शोज़ में नज़र आती रहीं।

    वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है। रियलिटी शोज़ में साथ काम कर चुके विवेक चाचेरे और भावना खंडूजा भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हालांकि, दोनों अब भी साथ हैं या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं। लेकिन एक वक्त था जब दोनों साथ में शो करते हुए एक दूसरे के प्यार में आ गये थे। विवेक ने भावना का बर्थडे भी खास तरह से सलेबरते किया था। फिलहाल, सोशल मीडिया पर दोनों ने एक दूसरे के साथ कोई तस्वीर शेयर नहीं की है।

    Tags