Jhalak Dikhla Jaa 10: काजोल ने ठुकराया डांस रिएलिटी शो का ऑफर, अब बॉलीवुड की ये हसीना बनेगी जज

    झलक दिखला जा अपने नए सीजन के साथ करीब 5 साल बाद टीवी पर लौट रहा है। खबर थी कि इस शो को काजोल जज करेंगी लेकिन अब ऐसा नहीं है। उनकी जगह बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन शो जज करने जा रही है।

    Jhalak Dikhla Jaa 10: काजोल ने ठुकराया डांस रिएलिटी शो का ऑफर, अब बॉलीवुड की ये हसीना बनेगी जज

    डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा एक बार फिर नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर लौट रहा है। झलक दिखला जा का 10वां सीजन करीब 5 साल बाद वापस आएगा। इससे पहले ये शो साल 2017 में ऑन एयर हुआ था। अब खबरें ये चल रही थीं कि 10वें सीजन को काजोल जज करेंगी। लेकिन ई टाइम्स की खबर की मानें तो एक्ट्रेस ने डांस रिएलिटी शो का ऑफर ठुकरा दिया है। अब उनकी जगह पर ये शो माधुरी दीक्षित जज करेंगी। आपको बता दें कि साल 2014 तक ये शो वो ही जज कर रही थीं। लेकिन उसके बाद शाहिद कपूर और जैकलीन फर्नांडिस शो में जज बनकर आ गए थे लेकिन इस सीजन ये दोनों ही नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि माधुरी के नाम पर मोहर लग गई है।

    पोर्टल के मुताबिक सोर्स ने कहा, ''उनके लिए ये घर वापसी होगी। उन्होंने जितने सीज़न की मेजबानी की, उसके लिए उन्होंने काफी अच्छा काम किया और उम्मीद है कि इस बार कोई अपवाद नहीं होगा। जज के रूप में काजोल को देखना भी उतना ही रोमांचक होता, लेकिन कुछ चीजें आपकी सोच के मुताबिक नहीं होतीं। अब हम 'झलक दिखला जा' पर ड्रामा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। सिर्फ दो महीने की और बात है।'' शो की शूटिंग सितंबर में शुरू की जाएगी।

    नए सीजन के शो के लिए कई कलाकारों का नाम सामने आने लगा है। इसमें पिछले दिनों दिव्यांका त्रिपाठी का नाम सामने आया था। उनकी और मेकर्स की बातचीत चल रही है। उनके अलावा शो में आपको कुंडली भाग्य एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य, ये रिश्ता क्या कहलाता है के मोहसिन खान, निमृत कौर अहलूवालिया, रिद्धिमा पंडित और सिम्बा नागपाल जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। हालांकि फाइनल लिस्ट अभी सामने नहीं आई है। इतना ही नहीं शो के लिए टीवी अदाकारा अदा खान और एरिका फर्नांडीस को भी अप्रोच किया गया है।

    Tags