गौहर खान ने दिखाई बेटे की झलक, बताया क्या रखा है नाम

    गौहर खान ने शेयर की अपने नन्हें बेटे की क्यूट फोटो, बताया क्या रखा है नाम

    गौहर खान ने दिखाई बेटे की झलक, बताया क्या रखा है नाम

    गौहर खान और जैद दरबार पिछले महीने ही पैरेंट्स बने हैं। उनके बेटे को एक महीना पूरा हो गया है। एक महीने बाद अब कपल ने उसे दुनिया को दिखाने का फैसला किया। गौहर खान ने अपने नन्हें बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस फोटो में गौहर खान और जैद दरबार अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों अपने बेटे की तरफ देखकर प्यारी सी स्माइल कर रहे हैं। गौहर ने इसी पोस्ट में अपने बेटे का नाम भी बताया है। उनके बेटे का नाम जेहान है। 

    जैद और जौहर ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है जबकि उनके बेटे ने सफेद और लाल रंग का कपड़ा पहना है। गौहर ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ''हमारा जेहान, हमारे लिटिन वन के नाम का खुलासा, माशाल्लाह उसके जन्म के एक महीने बाद। आप सभी के प्यार और उसके लिए लगातार आशीर्वाद मांगने के लिए धन्यवाद। आपसे निवेदन है कि हमारी नन्ही जान की प्राइवेसी का ख्याल रखें। वो आपको ढेर सारा प्यार भेजता है।''

    इस पोस्ट के बाद कई सेलेब्स ने भी कमेंट किए हैं। माही विज ने लिखा, ''हैलो मेरे प्रिंस।'' सोफी चौधरी ने कमेंट किया, ''माशाल्लाह।'' सौंदर्य शर्मा ने गौहर के बेटे को 'कपकेक' कहा। मनीष मल्होत्रा ने लिखा, ''मुबारक और ढेर सारा प्यार।'' इसी तरह फैंस ने भी ढेर सारा प्यार इस फैमिली पर बरसाया है।

    गौहर ने इससे पहले अपनी प्रेग्नेंसी के स्ट्रगल को भी साझा किया था। उन्होंने लिखा था, ''बिना नींद वाली रातों में, आपके शरीर से टपकने वाला पसीना, जिनके बारे में आप जानते हैं, थकान, जिंदगी और इससे ज्यादा अच्छा कुछ नहीं हो सकता। बहुत ही आभारी हूं सभी की। बेस्ट मां बनने की प्रतियोगिता में हर दिन जीत रही हूं।''

    गौहर खान सोशल मीडिया पर अकसर ही अपने फैंस को एंटरटेन करती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स भी देती हैं। वो अकसर जैद के साथ मस्त रील्स बनाती नजर आती थीं। अब लगता है कि वो ऐसा अपने बेटे के साथ करती नजर आएंगी। 

    Tags