Jhalak Dikhla Jaa 11: शो की विनर बनी मनीषा रानी? फिनाले से पहले हुई बड़ी अनाउंसमेंट

    झलक दिखला जा 11 का विनर मनीषा रानी को बताया जा रहा है। ग्रैंड फिनाले से पहले अनाउंस हुआ विनर का नाम।

    Jhalak Dikhla Jaa 11: शो की विनर बनी मनीषा रानी? फिनाले से पहले हुई बड़ी अनाउंसमेंट

    रियलिटी शो की दुनिया में इस वक्त झलक दिखला जा फैंस के बीच जबरदस्त तरीके से बना हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस शो का विनर लोगों को मिल गया है। दरअसल इस शो का विनर बिहार की रहने वाली मनीषा रानी बनी गई है। साढ़े तीन महीने बाद इस सीजन को मनीषा रानी के तौर पर अपनी विनर मिली है। पहली बार ऐसा हुआ है कि वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर किसी कंटेस्टेंट ने शो को जीता हो। इस शो को जीतने के लिए मनीषा रानी ने जमकर मेहनत की थी। वैसे आपको ये जानकार हैरानी होगी कि 2 मार्च को ग्रैंड फिनाले होने वाला है इससे पहले ही विनर का नाम सामने आ गया है। 

    दरअसल झलक दिखला जा के ग्रैंड फिनाले से एक दिन पहले कई मीडिया रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया जा रहा है कि मनीषा रानी बिग बॉस की विनर बन गई है। उन्होंने शोएब इब्राहिम और अद्रिजा सिन्हा को हराकर पहली पोजीशन हासलि की है। फिलहाल मनीषा रानी का इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। इस बात का अंदाज एक तस्वीर के सहारे लगाया जा रहा है। बिग बॉस तक के एक्स पोस्ट पर ये लिखा गया है कि मनीषा रानी झलक दिखला जा 11 की विनर बन गई है। अपने फैन के सहारे उन्होंने ये खिताब हासिल किया है। यहां देखिए एक्स का वो पोस्ट। 

    मनीषा रानी ने खिताब जीतने के लिए जमकर मेहनत

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मनीषा रानी के साथ झलक दिखला जा 11 में शिव ठाकरे, संगीता फोगाट, श्रीराम चंदा, तनीषा मुखर्जी, अंजलि आनंद, राजीव ठाकुर, करुणा पांडे, उर्वशी ढोलकिया और आमिर अली नजर आए थे। इन सभी कंटेस्टेंट्स को हराकर मनीषा रानी ने पहली पोजीशन शो में हासिल की है। फैंस उनके डांस के दीवाने हो गए, जिसके लिए उन्होंने जमकर मेहनत की। 

    Tags