खतरों के खिलाड़ी 13: दिव्यांका को देख ओवर एक्साइटेड हो गई अर्चना गौतम, बताया किस तरह किया दमदार स्टंट

    खतरों के खिलाड़ी 13 में दिव्यांका त्रिपाठी नजर आने वाली है ये खबर काफी वक्त से सुर्खियों में थी। लेकिन अर्चना गौतम ने अब उसकी झलक भी फैंस को दिखा दी है।

    खतरों के खिलाड़ी 13: दिव्यांका को देख ओवर एक्साइटेड हो गई अर्चना गौतम, बताया किस तरह किया दमदार स्टंट

    खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग फिलहाल जारी है। जल्दी ही ये शो लोगों के बीच कलर्स चैनल पर आने वाला है। शो से जुड़े कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जोकि अपने फैंस का एंटरटेनमेंट अपनी तस्वीरों और वीडियोज के जरिए जमकर करते हुए नजर आते हैं। इस लिस्ट में अर्चना गौतम का नाम हमेशा ही शामिल रहता है। अर्चना गौतम का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो शो में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के आने पर खुशी जताती हुई दिखाई दी हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि कब से खतरों के खिलाड़ी की शुरुआत होने जा रही है। 

    अर्चना गौतम का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो दिव्यांका त्रिपाठी की तारीफ करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो की शुरुआत में अर्चना कहती है हमारे यहां कौन आया है? हमारे यहां एक मेहमान आया है। इसके बाद वो कैमरा दिव्यांका त्रिपाठी की तरफ घुमाती हुई दिखाई देती है। ये प्यारी है-बहुत प्यारी है। मुझे ये बहुत अच्छी लगी। हम पहली बार मिल रहे हैं ना? तो दिव्यांका कहती है हां।

    इसके बाद अर्चना गौतम दिव्यांका त्रिपाठी के स्टंट की तारीफ करती हुई दिखाई देती है। वो कहती है कि आज आपने मजेदार स्टंट किया। दिव्यांका फिर कैमरे की तरफ देखते हुए कहती है कि आपको भी ये स्टंट पसंद आएगा जब आप उसे देखोगे। इसके बाद अर्चना गौतम बताती है कि 15 जुलाई से शो कलर्स चैनल पर आने वाला है। इसके बाद दिव्यांका कहती है कि मुझे इस बारे में नहीं पता था। सोशल मीडिया पर अर्चना गौतम और दिव्यांका त्रिपाठी का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

     वैसे खतरों के खिलाड़ी 13 के सेट पर अर्चना गौतम की बॉन्डिंग सबसे ज्यादा एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा के साथ देखने मिलती है। दोनों के कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रहती हैं।

    Tags